{"_id":"590c71d14f1c1b7401443186","slug":"price-of-vegetables-are-increasing-day-by-day-creating-trouble-for-people-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों की बढ़ती कीमतों से ढीली हुई आम आदमी की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों की बढ़ती कीमतों से ढीली हुई आम आदमी की जेब
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 06 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दाम बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव की वजह से सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं। जिस वजह से आम आदमी की थाली से गायब होती नजर अ रही है। व्रिकेताओं की माने तो सब्जी की दर कम होने में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। आलम यह है कि होटल व रेस्टोरेंट में थाली से कोई न कोई सब्जी कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
सदर बाजार सब्जी विक्रेता विजय पाल कहते हैं कि बीस दिन पहले तक सब्जी का जो दाम था। उसमें अचानक परिवर्तन हुआ है। उसका कारण मौसम में बदलाव है। किसानों की ओर से अधिक पैदावार न हो पानी के कारण मंडी में सब्जी की आपूर्ति कम हो रही है। जानकारों का मानना है कि बरसात हो जाने या थोड़ा और समय बीतने के बाद मंडी में इनकी आवक अधिक हो जाएगी। जिसका असर उनके दाम पर होगा।
विज्ञापन
सब्जियों के दामों मे अंतर-
सब्जी पुराना रेट नया रेट
विज्ञापन
आलू 7 से 8 रुपया प्रति किलो 10 रुपया प्रति किलो
प्याज 15 रुपया प्रति किलो 20 प्रति किलो
टमाटर 15 रुपया प्रति किलो 20 रुपया प्रति किलो
भिंडी 16 रुपया प्रति किलो 20 से 25 रुपया प्रति किलो
नीबू 30 रुपये का आधा किलो 40 रुपये का आधा किलो
नोट- हरी सब्जी के दाम में 15 से बीस प्रतिशत का उछाल है। जिसकी दर अभी बढने की उम्मीद है।