{"_id":"575ece454f1c1bc34d11b70c","slug":"president-rejects-bill-on-parliamentary-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्या अस्थिर होगी केजरीवाल सरकार, 21 सीटों पर फिर होंगे चुनाव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या अस्थिर होगी केजरीवाल सरकार, 21 सीटों पर फिर होंगे चुनाव?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार को संसदीय सचिव बिल पर बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सरकार के बिल को ठुकरा दिया है। यह बिल संसदीय सचिव को लेकर पेश किया गया था।
विज्ञापन
यह संसदीय सचिव को लाभ के पद से बाहर रखने को लेकर था। लेकिन राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार के इस बिल को ठुकरा दिया है। ऐसे में सरकार के 21 संसदीय सचिवों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल मार्च में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की थी जिसमें किसी तरह का वेतन भत्ता देने की मनाही थी। इसमें बताया गया था कि इन नियुक्तियों से सरकारी खजाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
लेकिन प्रशांत पटेल नाम के एक शख्स ने राष्ट्रपति के पास याचिका लगाकर इन नियुक्तियों को ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट के दायरे में बताकर सभी 21 विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
यदि आज के हालातों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया तो संभव है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार अस्थिर हो जाए। आप के 21 विधायकों को फिर से चुनाव में उतरना पड़ सकता है।