{"_id":"5e46c0dc8ebc3ee5b73f79da","slug":"president-ram-nath-kovind-on-friday-appointed-arvind-kejriwal-as-the-new-chief-minister-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को किया दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को किया दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त
Fri, 14 Feb 2020 09:16 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। साथ ही राष्ट्रपति ने सीएम केजरीवाल की सलाह पर छह विधायकों को भी दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी करके दी गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है।
अरविंद केजरीवाल और सभी छह मंत्री आगामी 16 फरवरी को शपथ लेगें। इन मंत्रियों में मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं एक अलग अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ साथ मंत्रिपरिषद के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हालांकि वह तब तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे, जब तक कि नए मुख्यमंत्री की शपथ नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल की है। जहां आप ने 62 तो वहीं भाजपा ने कुल 8 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।