फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Ram Nath Kovind on Friday appointed Arvind Kejriwal as the new Chief Minister of Delhi 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को किया दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त 

Fri, 14 Feb 2020 09:16 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind on Friday appointed Arvind Kejriwal as the new Chief Minister of Delhi 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। साथ ही राष्ट्रपति ने सीएम केजरीवाल की सलाह पर छह विधायकों को भी दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी करके दी गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल और सभी छह मंत्री आगामी 16 फरवरी को शपथ लेगें। इन मंत्रियों में मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं।     
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं एक अलग अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ साथ मंत्रिपरिषद के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हालांकि वह तब तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे, जब तक कि नए मुख्यमंत्री की शपथ नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल की है। जहां आप ने 62 तो वहीं भाजपा ने कुल 8 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed