फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Murmu will inaugurate Amrit Udyan today at Rashtrapati Bhavan

Delhi : राष्ट्रपति भवन में आज अमृत उद्यान का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, शुक्रवार से जा सकेगी जनता

Wed, 14 Aug 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 05:28 AM IST
सार

उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा।

विज्ञापन
President Murmu will inaugurate Amrit Udyan today at Rashtrapati Bhavan
अमृत उद्यान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को अमृत उद्यान का उद्घाटन करेंगी। उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा। इस बार अमृत उद्यान में पत्थर का अबेकस, ध्वनि पाइप और संगीत दीवार प्रमुख आकर्षण होगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नाविका गुप्ता ने कहा, अमृत उद्यान में आने वाले लोगों को तुलसी के बीज से बने 'बीज पत्र' भी दिए जाएंगे, जो एक अनोखा और पर्यावरण अनुकूल स्मृति चिन्ह है। बीज पत्र आगंतुकों को अपने घर पर हरियाली बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इन कागज के टुकड़ों को मिट्टी में बो कर लोग हरियाली बढ़ा सकते हैं और प्रकृति के पोषण में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए विशेष आकर्षण
नाविका ने कहा कि उद्यान में स्टोन एबेकस, 'साउंड पाइप और म्यूजिक वॉल भी हैं, जो बच्चों के लिए विशेष आकर्षण होंगे। अमृत उद्यान रखरखाव के लिए सभी सोमवार को बंद रहेगा। जनता के लिए प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।

उद्यान में स्लॉट और प्रवेश की बुकिंग निःशुल्क है। बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है। साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर 'वॉक-इन आगंतुकों' के लिए रखे गए स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed