{"_id":"591ec1084f1c1bdb30f22fd1","slug":"president-approves-induction-of-kailash-gahlot-rajendra-pal-gautam-as-ministers-in-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 'आप' विधायक कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम बनेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 'आप' विधायक कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम बनेंगे मंत्री
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 19 May 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम
दिल्ली में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
बता दें दोनों की नियुक्ति की मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी। जिस पर उन्होंने मुहर लगा दी।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति से जुड़ी फाइलों को कथित तौर पर रोककर रखने के लिए मोदी सरकार पर दिल्ली सरकार के कामकाज को बाधित करने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा को नाकामी की दलील देकर अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं पिछले साल एक अश्लील वीडियो में कथित संलिप्तता के बाद आप विधायक और मंत्री संदीप कुमार को भी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
इन दोनों को हटाए जाने के बाद सरकार के मंत्रिमंडल में सिर्फ 4 मंत्री ही बचे हैं। नियमों के मुताबिक कैबिनेट में विस्तार के लिए दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है। दिल्ली में मुख्यमंत्री और छह मंत्री हो सकते हैं।