फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prepared for the second even-odd in Delhi

दिल्ली में लागू होने जा रहा है दूसरा ऑड-इवन, ऐसी है सरकार की तैयारी

Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
Prepared for the second even-odd in Delhi
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सरकार के दूसरे सम-विषम फार्मूले में यात्रियों को सुविधा देने के लिए डीटीसी मेट्रो फीडर रूट पर मिनी बस चलाएगी। डीटीसी यात्रियों को सुविधा देने के लिए लंबी दूरी के रूट की बजाय बॉर्डर से पहले एनसीआर को जोड़ने वाली बस चलाने की भी योजना बना रही है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली मेट्रो भी ट्रेन के अतिरिक्त फेरे लगाकर यात्रियों को सुविधा देगी। सम-विषम फॉर्मूले को सफल बनाने के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जिन इलाकों में मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है, वहां डीटीसी की बसों की संख्या सीमित करने और दूरदराज के इलाकों में बसों की संख्या बढ़ाई जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीसी मेट्रो फीडर के रूट पर मिनी बस

Prepared for the second even-odd in Delhi
अरविंद केजरीवाल

पंद्रह दिनों में यात्रियों को मेट्रो से जोड़ने के लिए डीटीसी मेट्रो फीडर के रूट पर मिनी बस चलाएगा। इसके लिए मेट्रो प्रबंधन से फीडर रूट का प्लान मांगा गया है। इस रूट पर मिनी बस चलेंगी, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर डीटीसी का होगा। इस रूट पर पांच, 10 व 15 रुपये का टिकट देना होगा।

नोएडा और गुड़गांव के यात्रियों को सुविधा देने के लिए धौलाकुआं से गुड़गांव और नेहरू प्लेस से नोएडा के बीच सीधी बस मिलेगी। पहले सम-विषम फार्मूले में नोएडा से गुड़गांव के बीच बस चलायी गयी थी।

लेकिन यात्रियों को इस रूट पर बस सुविधा का लाभ नहीं मिला था। यात्रियों की शिकायतों और सुझावों के तहत इस बार नोएडा से नेहरू प्लेस और धौलाकुआं से गुड़गांव के बीच बस चलेगी।  डीटीसी ड्राइवरों को निर्देश दिया गया है कि वे बस लेन में चलाएं और बस क्यू शेल्टर में खड़ा करें।

फिर मिलेगी इन्हें राहत

Prepared for the second even-odd in Delhi
मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल

सम-विषम फॉर्मूले में इस बार भी छुट्टियों के चलते राहत मिलने वाली है। 15 अप्रैल से योजना शुरू हो रहा है और उस दिन रामनवमी की छुट्टी है। उसके बाद 16 को शनिवार और 17 को रविवार की छुट्टी।

सोमवार के बाद मंगलवार को फिर महावीर जयंती की छुट्टी। इस तरह हफ्ते की शुरुआत में ही अधिकारियों को अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। छुट्टी के चलते ऑफिस व स्कूल बंद होने से यात्रियों की संख्या आधी रह जाती है।

दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएगी। पिछले सम-विषम योजना के तहत 3 हजार 192 ट्रिप लगाए थे। हालांकि इस बार यह आंकड़ा साढ़े तीन हजार पार कर सकता है। इसके अलावा भीड़ को संभालने के लिए 28 टीम और दस अतिरिक्त टोकन काउंटर खोलने होंगे।

सम-विषम : पूर्व सैनिक भी संभालेंगे जिम्मा

Prepared for the second even-odd in Delhi
सम-विषम

दिल्ली में आगामी 15-30 अप्रैल के बीच लागू होने वाले सम विषम योजना को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सभी नोडल एजेंसी के अधिकारियों संग समन्वय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए उसमें सम विषम के दौरान पर्यावरण बस सेवा में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करने के साथ इस बार इसे लागू करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के साथ पूर्व सैनिकों को भी दी जाएगी। सम विषम को लेकर आठ अप्रैल को फाइनल अधिसूचना जारी होगी।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सम विषम जब पहली बार लागू हुआ तब दिल्लीवालों को इस बारे में कुछ पता नहीं था। फिर भी वह सफल रहा। इस बार चार लाख लोगों की राय ली गई है जिसमें 80 फीसदी ने इसका समर्थन किया है।

उन्होंने बताया कि सम विषम के लिए इस बार भी पर्यावरण बस सेवा चलेगी जिसमें निजी बस ऑपरेटर से बसें ली जाएगी। स्कूल बसों को इस बार इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले जाने वाले अभिभावकों को इस बार कोई छूट नहीं मिलेगी।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, चालान राशि दो हजार रुपये ही रहेगी

Prepared for the second even-odd in Delhi
सम-विषम

परिवहन मंत्री ने बताया कि चालान राशि दो हजार रुपये ही रहेगी। इसे लेकर भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पर्यावरण बस सेवा के लिए निजी ऑपरेटर 28 मार्च से 14 अप्रैल के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। पंजीकरण कराने वाले को 15 दिनों के लिए परमिट जारी किया जाएगा।

सम विषम के दौरान नियम तोडने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इस बार पूर्व सैनिकों को सड़क पर उतारा जाएगा। दिल्ली परिवहन 400 पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगा। जिसके लिए 28 मार्च के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलावा डीएम, एसडीएम, तहसीलदारों को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ पूर्व सैनिक यह काम करेंगे। इमरजेंसी में एसडीएम को सड़कों पर उतारा जाएगा।

सम-विषम को लेकर इस बार मेट्रो को भी अपना प्लान बनाकर देने के लिए कहा गया है। परिवहन विभाग मेट्रो फीडर बसों के रूट की समीक्षा करेगा। मेट्रो से इस बारे में डिटेल रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिसमें मेट्रो से कनेक्ट करने वाली फीडर बसों के रूट, उसपर कितनी फीडर बस हैं। जहां यह संख्या कम और ज्यादा होगी उसी के हिसाब से आगे बसों की संख्या घटाई व बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed