{"_id":"b64debc44d008f28449e09745bfbde43","slug":"preparation-of-faridabad-gurgaon-metro-link-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद-गुड़गांव को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद-गुड़गांव को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार प्रदेश के दो प्रमुख औद्योगिक जिलों फरीदाबाद और गुड़गांव को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से बातचीत कर रही है। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन
खट्टर ने गुड़गांव से फरीदाबाद तक मेट्रो कनेक्टिविटी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुड़गांव दोनों प्रगतिशील जिले हैं। एनसीआर का हिस्सा होने के कारण इनमें तेजी से बदलाव और विकास हो रहा है।
विज्ञापन
चाहे वो औद्योगिक हो, व्यावसायिक हो या शैक्षणिक। रोजाना हजारों लोग दोनों जिलों में आते-जाते हैं। दोनों जिलों में मेट्रो भी है। लेकिन यह सेवा अभी तक ऐसी नहीं हुई कि दोनों जिलों के लोगों को सीधे यातायात सुविधा मुहैया करवा सके।
विज्ञापन
फरीदाबाद से गुड़गांव जाने वाले लोगों को निजी या सरकारी साधनों का प्रयोग करना पड़ता है। यही हाल गुड़गांव वालों का है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने इन दोनों को जोड़ने के लिए डीएमआरसी से बात शुरू कर दी है।
कॉरपोरेशन से कहा गया है मेट्रो का एक रूट बनाया जाए। इसमें बल्लभगढ़ और एनआईटी को बतौर कनेक्टिविटी ट्रांजिट प्वाइंट शामिल किया जाए। इसके साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से भी एक रोडमैप बनाने के लिए कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुडा सरकार भी दोनों शहरों की मेट्रो कनेक्टिविटी के बारे में घोषणा कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने तो एक बार इन शहरों के बीच मोनो रेल चलवाने का सपना दिखाया था।