{"_id":"60f53e918ebc3e6d7d16c7c4","slug":"preparation-in-railway-hospital-because-of-fear-of-third-wave-of-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल : कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल : कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी
Mon, 19 Jul 2021 02:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:27 PM IST
सार
- रेल राज्य मंत्री विक्रम जरदोश ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
कोविड अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते अस्पतालों में व्यवस्था के साथ टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया है। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पतालों में जहां ऑक्सीजन संयंत्र सफलतापूर्वक लगा लिया गया है तो वहीं उत्तर रेलवे के 81 प्रतिशत रेल कर्मियों को टीका का पहला डोज लगाने में सफलता हासिल कर ली है।
कोविड की संभावित लहर को देखते हुए रेल राज्यमंत्री विक्रम जरदोश ने केंद्रीय रेल अस्पताल का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने उत्तर रेलवे की चिकित्सा प्रणाली और अस्पतालों में विशेष रूप से नई दिल्ली स्थित रेलवे केन्द्रीय अस्पताल में कोविड-19 के उपचार की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। जरदोश ने मौजूद विभिन्न स्पेशियलिटी विभागों के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बातचीत की और रोगियों के इलाज के दौरान हुए उनके अनुभवों को ध्यान से सुना। बाद में, उन्होंने अस्पताल में बने मुख्य टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने बताया कि 81 प्रतिशत कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
विक्रम जरदोश ने स्वास्थ्य कर्मियों को सलाह दी कि सभी उम्र के सभी कर्मचारियों और उनके बच्चों का भी तेजी से टीकाकरण किया जाना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके।शनिवार की रात निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर रेलवे मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रहा है। अस्पताल परिसर में एक रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। कोविड की वजह से जान गवाने वाले कर्मियों के परिवार को प्रभावी ढंग से पुनर्वास करने के लिए कहा। इस मौके पर उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।