फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pregnant woman beaten badly sister-in-law and her son accused in delhi

'तेरी वजह से पूरे मोहल्ले में बदनाम हो रही हूं': बड़ी ने छोटी जेठानी को गिराकर बुरी तरह पीटा, पेट से है शहाना

Thu, 31 Jul 2025 07:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि झूठे आरोप लगाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Pregnant woman beaten badly sister-in-law and her son accused in delhi
गर्भवती महिला (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पारिवारिक विवाद में एक गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। हमले में पीड़िता बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता शहाना (33) ने अपनी जेठानी और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

करीब एक सप्ताह बाद पीड़िता का बयान लेकर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि झूठे आरोप लगाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहाना अपने परिवार के साथ डी-ब्लॉक, दयालपुर इलाके में पहली मंजिल पर रहती है। इसके पति राशिद अली का अपना कारोबार है। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर शहाना की जेठानी मुस्लिमा अपने परिवार के साथ रहती हैं। 21 जुलाई सुबह 11 बजे जेठानी व उसका बेटा परवेज उसके घर पर आए।

विज्ञापन

उस समय शहाना का पति बाहर गया हुआ था। आते ही जेठानी ने कहा कि उसकी वजह से वह पूरे मोहल्ले में बदनाम हो रही है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने शहाना को पीटना शुरू कर दिया। शहाना ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोकर उसे गिराकर बुरी तरह पीटा।

किसी तरह वह बाहर निकली और शोर मचा दिया। बाद में पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी। गर्भवती होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक सप्ताह उसका इलाज हुआ। बाद में पीड़िता ने बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed