{"_id":"5ec361e6817f1a2fa566f332","slug":"pregnant-indian-nurses-stranded-in-saudi-arabia-to-be-brought-back-center-assures-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में फंसी भारतीय गर्भवती नर्सों को वापस लाया जाएगा, केंद्र ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में फंसी भारतीय गर्भवती नर्सों को वापस लाया जाएगा, केंद्र ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन
Tue, 19 May 2020 10:04 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 May 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह आश्वासन दिया है कि सऊदी अरब और कुवैत में फंसी 56 भारतीय नर्सों को सुरक्षित भारत लाया जाएगा। केंद्र ने कहा कि इन सभी नर्सों को भारत वापस के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का गंभीरता से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस आश्वासन पर हाईकोर्ट ने संबंधित जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि 56 में से एक नर्स कुवैत में है। अधिकांश गर्भवती नर्सें सऊदी अरब में अकेले ही रह रही हैं, क्योंकि उन्हें परिवार का वीजा नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विभु बाखरू की एकल पीठ ने याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। पीठ के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल मनिंदर आचार्य और केंद्र सरकार के वकील जसमीत सिंह ने आश्वासन दिया कि सऊदी अरब व कुवैत में फंसी गर्भवती नर्सों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि सरकार अपने वचन के लिए बाध्य है। याचिका में कहा गया था कि कोविड-19 के करण 56 भारतीय गर्भवती नर्सें विदेश में फंसी हुई हैं।
इन नर्सों को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिए जाएं। साथ ही उन लोगों को भारत लाने में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया जाए जिन्हें चिकित्सा की आवश्यकता है।