फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pregnant died in the ambulance brought to hospital for autopsy

एंबुलेंस में गर्भवती ने दम तोड़ा पोस्टमार्टम के लिए लाए अस्पताल

Thu, 14 May 2015 09:18 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
pregnant died in the ambulance brought to hospital for autopsy

बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर हुई गर्भवती महिला का रास्ते में मौत हो गई। महिला ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पेट में बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


मौत का कारण जानने के लिए वापस सिविल अस्पताल लाकर उसका पोस्टमार्टम किया गया। जच्चा-बच्चा की मौत पर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने सांस लेने में दिक्कत को मौत का कारण बताया है। सुखराली की रहने वाली 28 वर्षीय अंजू को परिजनों ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे प्रसूति के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उसे दर्द उठा। रात को हुई अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्चे को मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के जन्म के लिए नहीं पोस्टमार्टम के लिए लाए अस्पताल

pregnant died in the ambulance brought to hospital for autopsy

अगली सुबह अचानक महिला की तबीयत खराब होने लगी। सांस लेने में मरीज को दिक्कत होने लगी। जिसके बाद सिविल अस्पताल की ओर से उसे रेफर करने का निर्णय लिया गया।


उसे एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के दरवाजे पर पहुंचने से पहले ही महिला के नब्ज ठंडे हो चुके थे। डॉक्टरों के मुताबिक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि अगर बच्चे की मौत हो चुकी थी तो ऑपरेशन करके अंजू को बचाया जा सकता था। पहले डॉक्टरों ने सब कुछ नॉर्मल बताया। आखिर रात में क्या हो गया कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed