फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Precautionary dose to be available for free to all eligible beneficiaries in all Government Covid 19 Vaccination Centres

दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत: एहतियाती खुराक हुई निशुल्क, सरकारी केंद्रों पर लगेगा टीका, सरकार ने ये विकल्प भी दिया

Thu, 21 Apr 2022 08:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Apr 2022 08:53 PM IST
सार

दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना रोधी टीके की एहतियाती खुराक को निशुल्क किया गया है। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक निशुल्क मिलेगी।

विज्ञापन
Precautionary dose to be available for free to all eligible beneficiaries in all Government Covid 19 Vaccination Centres
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। देश में पहली बार दिल्ली में कोरोना रोधी टीके की एहतियाती खुराक को निशुल्क किया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि 18 से 59 साल की आयु वालों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक निशुल्क मिलेगी। हालांकि सरकार ने प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर रिहायती शुल्क के साथ भी एहतियाती खुराक उपलब्ध रहने का विकल्प भी दिया। साथ ही कोविन वेबसाइट पर भी जानकारी को अपडेट कराया गया है। कोरोना रोधी टीका की दूसरी खुराक लेने के नौ माह पूरे होने के बाद ही एहतियाती खुराक ली जा सकती है। 

विज्ञापन


हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली वालों को निशुल्क एहतियाती खुराक देने की घोषणा की थी। लेकिन विभाग की ओर से लिखित आदेश अब जारी हुए। अभी तक देश के किसी भी राज्य में 18 से 59 साल की आयु वालों को निशुल्क एहतियाती खुराक नहीं मिल रही है। ये प्राइवेट केंद्रों पर जाकर रिहायती शुल्क देकर खुराक ले रहे हैं। 

विज्ञापन

शुल्क की वजह से एहतियाती खुराक नहीं ले पा रहे थे काफी लोग
केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए 18 से 59 साल की आयु वालों को भी एहतियाती खुराक लेने की अनुमति दी थी। जिसके बाद बीते 10 अप्रैल से देश भर में इस आयु के लोगों ने तीसरी खुराक लेना शुरू किया। हालांकि केंद्र सरकार ने इस आयु वर्ग को निशुल्क एहतियाती खुराक उपलब्ध नहीं कराने और प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों में ही इसकी व्यवस्था होने का नियम भी बनाया। जिसके चलते दिल्ली जैसे शहर में एक व्यक्ति को एहतियाती खुराक लेने के लिए 368 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि शुल्क की वजह से काफी लोग एहतियाती खुराक नहीं ले पा रहे थे। लेकिन दिल्ली सरकार के फैसले से टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। 

सभी जिलों को आदेश जारी, तत्काल नियम लागू

स्वास्थ्य विभाग ने 21 अप्रैल से ही दिल्ली में एहतियाती खुराक निशुल्क उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। इसमें सभी जिलों से टीकाकरण को लेकर व्यवस्थाएं करने और सरकारी केंद्रों पर 18 साल या उससे अधिक सभी आयुवर्ग के लिए एहतियाती खुराक निशुल्क् उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अभी तक इन सरकारी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को ही निशुल्क एहतियाती खुराक दी जा रही थी। 18 से 59 साल की आयुवालों के लिए प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर ही यह खुराक उपलब्ध थी। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए हैं। एक मौत भी हुई है। 635 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 2970 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed