फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prayer meet of Sheila Dikshit in Delhi sonia gandhi and rahul gandhi joined

'पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद शीला ने मुझे संभाला', सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 10 Aug 2019 10:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
prayer meet of Sheila Dikshit in Delhi sonia gandhi and rahul gandhi joined
शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्घांजलि देने के लिए शनिवार को बारखंभा रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभागार में सभा हुई। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम के पुत्र व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की ओर से आयोजित इस सभा में नेताओं ने शीला दीक्षित को याद किया और उन्हें कभी न भूलने वाली शख्सीयत बताया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित जो तय कर लेती थीं, वह करती थीं। 
विज्ञापन


वे धैर्य के साथ काम को अंजाम देती थीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निधन के बाद उन्होंने मुझे संभाला। वे कई बार मार्गदर्शन भी करती थीं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस को नई दिशा दी और 15 साल तक विकास का क्रम जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के वो वफादार जिन्होंने अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार का किया समर्थन

निजी जिंदगी में शीला दीक्षित ने बड़ी बहन की तरह उनकी देखभाल की। कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कई मामलों में उन्हें सलाह दी। सीताराम येचुरी ने कहा कि शीला दीक्षित स्वच्छ राजनीति करने वाली महिला थीं। 

राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, निजी मतभेद नहीं होना चाहिए। हालांकि अब ऐसी ही राजनीति हो रही है। नफरत और हिंसा का माहौल है। येचुरी ने कहा कि आपातकाल के पहले 1970 में मेरी शीला दीक्षित से मुलाकात हुई थी। 

यह भी पढ़ें:  झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने पद से दिया इस्तीफा, साथी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

तब वे अशोका रोड स्थित एक छोटे से कार्यालय में काम करती थीं। उस वक्त हम जेएनयू में थे। मुलाकात में उन्होंने मुझ पर अलग छाप छोड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed