फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prashant yogendra offers resignation to kejriwal on some conditions

अगर इन शर्तों को माना तो इस्तीफा दे देंगे प्रशांत-योगेंद्र!

Wed, 18 Mar 2015 02:12 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
prashant yogendra offers resignation to kejriwal on some conditions

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को बेंगलूरू से लौटे लगभग 36 घंटे हो चुके हैं और इस दौरान पार्टी में भारी डेवलपमेंट देखने में आई है। इसी बीच पार्टी में अलग-थलग पड़े सीनियर नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने अपने इस्तीफे की पेशकश केजरीवाल को कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेताओं ने लेटर में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफे की कोशिश की है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं जिनके मान लिए जाने पर दोनों तुरंत ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया में इस खबर के आने के बाद प्रशांत भूषण ने ऐसे किसी इस्तीफे की पेशकश की बात गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। वहीं पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बोला कि वह इस बारे में तब तक कुछ नहीं कहेंगे जब तक पार्टी यह मसला सुलझा नहीं लेती। और ऐसे सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए जिन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में है पार्टी को अधिक लोकतां‌त्रिक बनाने की मांग

prashant yogendra offers resignation to kejriwal on some conditions

बता दें कि योगेंद्र और प्रशांत के इस लेटर में जिन शर्तों का जिक्र किया है उनमें पार्टी में स्वराज लाना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही निर्णय लेने वाली पीएसी जैसी संस्थाओं का नियमन, पार्टी को आरटीआई के अंतर्गत लाने के साथ ही पार्टी में हुई हर मीटिंग के मिनट्स ऑनलाइन किए जाएं।

इस पत्र में प्रशांत और योगेंद्र ने ये भी मांग की है कि वॉलेंटियरों और पार्टी के अधिकारियों के बीच संपर्क सूत्र स्थापित किए जाएं, पार्टी की राज्य ईकाइयों को स्वायत्तता प्रदान की जाए इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पिछले दो सालों से खाली पड़े 7-8 पदों पर भर्ती इस तरह की जाए जिससे लिंगानुपात में संतुलन लाया जा सके।

प्रशांत और योगेंद्र के इस ताजा पत्र में जो बिंदु उठाए गए हैं वो उन बिंदुओं से मिलते हैं जो उन्होंने 4 मार्च को हुई पार्टी की बैठक से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लिखा था। कहा जा रहा है कि यह पत्र पार्टी के सामने आज सुबह ही रखा गया है और सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता की प्रतिक्रियाओं का अभी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed