फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prashant bhushan criticises kejriwals power bill

लाख टके के बिल पर प्रशांत ने किया केजरी पर वार

Tue, 30 Jun 2015 02:11 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
Prashant bhushan criticises kejriwals power bill

केजरीवाल अपने घर के बिजली के बिल को लेकर पहले ही अपने विपक्षियों से घिरे थे। अब उनके पूर्व सहयोगी व आप पार्टी के संस्थापक रहे प्रशांत भूषण ने भी दिल्ली के सीएम की बेहद कड़े शब्दों में आलोचना की है।

विज्ञापन


प्रशांत भूषण ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि पहले तो उन्होंने अपनी छवि चमकाने के लिए जनता के करोड़ों रुपए खर्च किए। अब सीएम के घर के बिजली का बिल लाखों रुपए में आया है।
विज्ञापन


प्रशांत ने केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर होने की बात को बेहद ही शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले तो लोगों से वादा किया था कि वो वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे। लेकिन जितना बिजली का बिल केजरीवाल का आया है उससे वीआईपी कल्चर कहीं खत्म होता नहीं दिखाई देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कल को आप मेरे कार का बिल भी बिजली बिल में जोड़कर सवाल करेंगे'

Prashant bhushan criticises kejriwals power bill

वहीं दिल्ली सरकार के गृह मंत्री ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि कल को आप मेरे कार और ऑफिस का बिल भी बिजली बिल में जोड़ देंगे और फिर मुझसे प्रश्न करेंगे।



दूसरी तरफ ये भी खबर है कि आज सीएम केजरीवाल दिल्ली की समस्याओं को लेकर पीएम से मिलने वाले थे। जिसके लिए उन्होंने पीएम से समय भी मांगा था लेकिन पीएमओ की तरफ से पीएम मोदी की व्यस्तता का हवाला देकर उन्हें समय नहीं दिया गया।

पीएमओ की तरफ से केजरीवाल को जवाब दिया गया कि पीएम व्यस्त हैं वो गृहमंत्री राजनाथ सिंह या वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

गौरतलब है‌ कि केजरीवाल पीएम से मिलकर दिल्ली से हासिल होने वाले टैक्स में ज्यादा हिस्सा, स्कूल, अस्पताल और बस डिपो के लिए जमीनें मुहैया कराने जैसे विषयों पर बात करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed