फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pran Pratistha in ISKCON temple

नोएडा में आसमान से बरसे सिंगापुर के फूल

Thu, 13 Feb 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Feb 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratistha in ISKCON temple

सेक्टर-33 स्थित रामलीला मैदान से जब भगवान का रथ शोभायात्रा के रूप में इस्कॉन मंदिर चला तो लोग भक्ति से सराबोर हो गए। पंडाल से लेकर मंदिर तक पूरे रास्ते में भक्तों ने रंगों व फूलों की रंगोली बना रखी थी।

विज्ञापन


पंडाल से भगवान का रथ चलते ही लोग हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर नाचने लगे। शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से सिंगापुर के फूलों की वर्षा भी कराई गई। हेलीकॉप्टर ने मुख्य पंडाल से मंदिर तक दो चक्कर लगाए।
विज्ञापन


शोभायात्रा में देश-विदेश से आए भक्त शामिल हुए। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। मंदिर पहुंचने पर माहौल और भी ज्यादा भक्तिमय हो गया। इस्कॉन के वरिष्ठ सदस्यों को पहले मंदिर में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कन्हैया को पालना झुलाने आधी रात को उमड़े

iskcon

इसके बाद भगवान को सिर पर उठाकर धूमधाम से मंदिर में प्रवेश कराया गया। हजारों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का महाभिषेक किया गया। बृहस्पतिवार को मंदिर का उद्घाटन होगा।


यज्ञ के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा
सुबह छह बजे मंगला आरती से पूजा-अर्चना की शुरूआत हुई। इसके बाद मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ। यज्ञ के माध्यम से श्री श्री राधा गोविंद देव, श्री श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा व श्री श्री गौर निताई का आह्वान किया गया।

iskcon

इस्कॉन के आचार्य लोकनाथ स्वामी महाराज ने बताया कि श्रीविग्रहों की स्थापना एक वैज्ञानिक विधि है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीविग्रह भगवान भक्तों से भावों का आदान-प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed