फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pragati Maidan tunnel will remain closed today itpo told reason

Pragati Maidan Tunnel Closed : आज पूरी तरह बंद रहेगी प्रगति मैदान सुरंग, आईटीपीओ ने बताई ये वजह

Sun, 26 Jun 2022 02:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 02:21 AM IST
सार

प्रगति मैदान सुरंग रविवार यानी आज आम लोगों के लिए बंद रहेगी। सुरंग के संचालन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस को रविवार को सुरंग बंद रहने की सूचना दी गई है। सुरंग रविवार को पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel will remain closed today itpo told reason
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगति मैदान सुरंग रविवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगी। इसके भीतर लोगों के लिए समुचित सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस बीच आईटीपीओ की ओर से सुरंग के भीतर लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान सुंरग के उद्घाटन के मौके पर इसके खूबसूरत भित्ति चित्रों की प्रशंसा की थी और सप्ताह में कम से कम एक दिन इसे आम लोगों को देखने के लिए खोलने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर आईटीपीओ ने सुरंग को रविवार को पैदल लोगों को देखने के लिए खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए सुरंग को एक आर्ट गैलरी के रूप में विकसित करने और इससे पहले सुरंग के भीतर लोगों के लिए समुचित इंतजाम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

 
आईटीपीओ के अधिकारियों ने कहा है कि यदि सुरंग देखने के लिए बुजुर्ग लोग घंटे-दो घंटे के लिए आते हैं, तो आखिर वह कहां बैठेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सुरंग में सड़क किनारे फुटपाथों पर बेंच लगाई जाए। लोगों के लिए पेयजल और शौचालय का समुचित इंतजाम हो। ऐसे में संभव है कि सुरंग के भीतर या कहीं आस-पास जगह तय करके कैफेटेरिया भी बनाया जाए। इसलिए जरूरी है कि लोगों को आर्ट गैलरी देखने के लिए बुलाया जाए, उससे पहले यहां पर पूरी व्यवस्था कर ली जाए। लोगों के लिए इन जरूरी सेवाओं का इंतजाम करने के लिए आईटीपीओ के अधिकारी रविवार को दिन में सुरंग का मुआयना कर इन सब जरूरी बातों को तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस को दी गई है सूचना
सुरंग के संचालन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस को रविवार को सुरंग बंद रहने की सूचना दी गई है। सुरंग रविवार को पूरी तरह बंद रहेगी। सोमवार को बाकी दिनों की तरह सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक सुरंग से वाहनों का आवागमन चालू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed