प्रद्युम्न हत्याकांडः रायन के मालिकों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट भी जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद गिरफ्तारी के डर से रायन ग्रुप के मालिकों द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि मालिकान को गिरफ्तारी से एक दिन की राहत जरूर मिली है। कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने पिंटो परिवार के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं।
Bombay HC will give them(Pintos) interim protection from arrest till tomorrow only if they submit their passports #RyanInternationalSchool
— ANI (@ANI) September 14, 2017विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच करने के लिए गठित एसआईटी ने आज रायन स्कूल के सभी टीचिंग स्टाफ को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया है। इनसे पूछताछ के बाद क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
बता दें कि मुंबई पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम कांदिवली के समतानगर पुलिस स्टेशन पहुंची है और रायान ग्रुप के हेडक्वार्टर में जाकर भी इस संबंध में जांच कर रही है। वहीं पिंटो परिवार कल पंजाब और हरियाणा कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करेगा।
बता दें कि प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पिंटो फैमली की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया है। पिंटो परिवार ने अदालत में गुहार लगाई है कि जब तक हरियाणा की संबंधित अदालत में वो अपना पक्ष न रख लें तब तक उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए।Gurugram: #RyanInternationalSchool's teaching staff arrives at school premises for questioning in #Pradyuman death case pic.twitter.com/S1Qm5FhHdb
— ANI (@ANI) September 14, 2017
उधर, बुधवार को इस मामले की जांच कर रही SIT स्कूल के माली हरपाल को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। वहां पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम ने विशेषज्ञों की मदद से वॉशरूम से सबूत इकट्ठा किए।