फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman thakur murder case: ryan school to reopen today and all other updates

9 दिन बाद खुला रायन स्कूल, नाम कटवाने पहुंचे अभिभावक, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Mon, 18 Sep 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 18 Sep 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case: ryan school to reopen today and all other updates
- फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को सात साल के प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के 9 दिन बाद आज स्कूल दोबारा खुल गया है। हालांकि प्रद्युम्न पिता ने स्कूल को बंद रखने की मांग को लेकर डिप्टी कमीश्नर को पत्र भी लिखा।

विज्ञापन


स्कूल खुलने के बाद कई अभ‌िभावक बच्चों का नाम कटाने स्कूल पहुंचे। उनका कहना है क‌ि अब वो अपने बच्चे को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते। वहीं कई बच्चे इतने सहमे हुए थे क‌ि अभ‌िभावकों को उन्हें वापस ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


इसके साथ ही आज इस मामले में मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक और रायन के दो अध‌िकार‌ियों को पॉक्सो कोर्ट में पेश क‌िया गया। कोर्ट में इन तीनों की बेल की मांग को लेकर बहस पूरी हो चुकी है। अदालत को आधे घंटे तक के ल‌िए स्थग‌ित क‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कंडक्टर और रायन के अध‌िकार‌ियों को कोर्ट ले जाती पुल‌िस

आपको बता दें कि प्रद्युम्न के पिता नहीं चाहते कि स्कूल अभी खुले क्योंकि उन्हें डर है कि इससे सबूत मिट सकते हैं। सुरक्षा में खामियों की वजह से हरियाणा सरकार ने रायन स्कूल को 3 महीने के लिए टेकओवर किया है और सरकार ने आज स्कूल खोलने का फैसला क‌िया है।

पुल‌िस ने कही ये बातें द‌िया सुरक्षा का भरोसा

pradyuman thakur murder case: ryan school to reopen today and all other updates
सात साल के प्रद्युम्न की हत्या के बाद सरकार ने तीन महीने के लिए रायन स्कूल का अधिग्रहण कर लिया है। आज से तीन महीने तक स्कूल की बागडोर सरकार के हाथ में होगी। इसी को लेकर गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप ने प्रेस कांफ्रेंस की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कही ये बातें-
  • आज डिप्टी कमिश्नर ने टेक ओवर किया मैनेजमेंट।
  • करीब 250 बच्चे पहुचे स्कूल।
  • सभी अकाउंट का कंट्रोल ले लिया गया है।
  • सभी तरह की लेनदारी और देनदारी जिला प्रशासन करेगा।
  • सीबीएसई के द्वारा भी स्कूल में कमियां पाई गई थीं।
  • स्कूल में कमियों को दूर करने का काम शरू हो गया है।
  • स्कूल में अभिभावकों से भी बैठक की गई थी।
  • सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे, जिसे जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
  • 23 सितंबर को भी अभिभावकों से बैठक की जाएगी।
  • 3 महीने का समय पर्याप्त है, इसके बावजूद अगर जरूरत पड़ी तो समय आगे बढ़ाने पर सरकार निर्यण ले सकती है।
  • क्राइम सीन को पूरी तरह से बंद किया गया है।
  • प्रशासन 3 महीने के अंदर सभी स्कूल से जुड़े मुद्दे सुलझा लेगा।
  • अगर इसके बावजूद भी अगर कोई अभिभावक टीसी की मांग करता है तो उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
  • जो बच्चे डरे हुए हैं उनको लेकर स्कूल में काउंसिलिंग भी की जा रही है।
  • स्कूल बसों को लेकर भी प्रशासन होगा सतर्क।
  • स्कूल बस स्कूल से बाहर पार्क किए जाने पर होगी कार्यवाही।
  • कल स्कूल खुलेगा या नहीं इस पर आज शाम को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed