{"_id":"5a02eff54f1c1bc8678ba08e","slug":"pradyuman-thakur-father-and-his-lawyer-satisfied-with-cbi-probe-seeks-death-sentence-for-convict","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न के पिता ने CBI की जांच पर जताया भरोसा, कहा- दोषी को हो फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न के पिता ने CBI की जांच पर जताया भरोसा, कहा- दोषी को हो फांसी की सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई द्वारा प्रद्युम्न हत्याकांड में नया खुलासा कर स्कूल के ही छात्र को आरोपी बनाए जाने के बाद प्रद्युम्न के पिता और उनके वकील ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस की।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि वह सीबीआई की जांच से संतुष्ट हैं। अब जो बात सामने आ रही वो आरोपी बच्चे के एंगल की कुछ हद तक उन्हें सही लगती है। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्चा काफी समय से स्कूल में था और वह जानता था कि उसे क्राइम करने में कौन सी चीजें मददगार होंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन तथ्यों की भी जांच की जाए जिसकी वजह से बच्चे ने ऐसा क्राइम किया और उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाए जिन्होंने उसे अपराध करने में मदद की।
इसके साथ ही वरुण ठाकुर और उनके वकील दोनों ने अपील की कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसे फांसी की सजा दी जाए। ताकि यह ऐसे अपराध करने वालों के लिए मिसाल बने और कोई भी ऐसा क्राइम करने से पहले सोचे।
विज्ञापन
CBI has not yet given a clean chit to the Pinto family: Sushil Tekriwal,Lawyer of #pradyuman family pic.twitter.com/9rlNW9LVPq
— ANI (@ANI) November 8, 2017