{"_id":"5a0f16534f1c1bb6678bc4ee","slug":"pradyuman-murder-the-accused-student-can-start-the-education-give-examination-from-the-open-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युमन हत्याकांड : आरोपी छात्र ने शुरू की पढ़ाई, दे सकता है ओपन स्कूल से परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युमन हत्याकांड : आरोपी छात्र ने शुरू की पढ़ाई, दे सकता है ओपन स्कूल से परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुधार गृह में बंद प्रद्युमन हत्याकांड के आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र से शुक्रवार को उसके माता-पिता मिलने पहुंचे और उसे कोर्स की किताबें उपलब्ध करवाई। किताबें मिलने के बाद छात्र ने पढ़ाई शुरू कर दी है। आरोपी छात्र ने यहां लाए जाने के दो दिन बाद ही कोर्स की किताबों की मांग की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को माता-पिता ने बाल सुधार गृह प्रशासन से इजाजत लेकर छात्र को किताबें सौंपी। साथ ही वे अपने साथ कुछ फल लेकर आए थे। सुधार गृह ने जांच के बाद फल किशोर को दिए। इस दौरान उन्होंने छात्र से उसके स्वास्थ्य व सुविधाओं को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
उसने माता-पिता के सभी सवालों का जवाब दिया। साथ ही पिता ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसे जल्द ही यहां से बाहर निकलवाएंगे। अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को छात्र सामान्य नजर आया। माता-पिता करीब 20 मिनट तक उसके पास रुके थे।
विज्ञापन
लॉ की पढ़ाई करना चाहता है आरोपी छात्र
आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
छात्र के माता पिता के साथ आज उसका छोटा भाई नहीं आया था। बता दें कि आरोपी छात्र आगे चलकर लॉ की पढ़ाई करने की इच्छा जता चुका है। हत्याकांड में नाम आने के बाद स्कूल ने छात्र का नाम काट दिया है।
बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि अगर छात्र ओपन स्कूल एजुकेशन सिस्टम से परीक्षा देने की मांग करेगा तो उसकी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुधार गृह में आने वाले अध्यापक अन्य किशोरों के साथ ही आरोपी छात्र को भी पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी किशोरों को नियमित रूप से प्रार्थना, योग, काउंसलिंग और खेलकूद कराया जाता है।
बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि अगर छात्र ओपन स्कूल एजुकेशन सिस्टम से परीक्षा देने की मांग करेगा तो उसकी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुधार गृह में आने वाले अध्यापक अन्य किशोरों के साथ ही आरोपी छात्र को भी पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी किशोरों को नियमित रूप से प्रार्थना, योग, काउंसलिंग और खेलकूद कराया जाता है।