फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman murder: court to hear case on accused students

प्रद्युम्न हत्याकांडः 17 को तय हो सकते आरोपी छात्र पर ये बड़े आरोप

Thu, 04 Jan 2018 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 04 Jan 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
pradyuman murder: court to hear case on accused students

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशन स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में बुधवार को आरोपी छात्र को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को जज के छुट्टी पर होने के चलते आरोपी छात्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे दोबारा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी को 17 जनवरी को अदालत में पेश होना है।
विज्ञापन


बता दें कि 8 सितंबर को भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच सीबीआई से कराने की परिजनों ने मांग की थी। इस पर सीबीआई ने 22 सितंबर को मामला दर्ज कर अपने अधीन ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में सीबीआई ने 7 नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया था। इस मामले में प्रद्युम्न के पिता ने बोर्ड के समक्ष याचिका दायर की थी कि आरोपी ने संगीन अपराध को अंजाम दिया है। ऐसे में उस पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

pradyuman murder: court to hear case on accused students
pradyuman

बोर्ड ने सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट व साइकलोजिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेजते हुए 3 जनवरी को पेश करने के आदेश दिए थे।

बुधवार को बाल सुधार गृह प्रशासन ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। यहां जज के छुट्टी पर होने के चलते उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

आरोपी को 17 जनवरी को पेश करने के अदालत ने आदेश दिए हैं। उधर, शुक्रवार को अदालत में आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। परिजनों द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा गया था। शुक्रवार को सीबीआई द्वारा जवाब दाखिल किया जाएगा जिसके बाद जमानत पर बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed