फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman murder case: cbi may give clean chit to accused ashok on his bail day

प्रद्युम्न केसः कोर्ट ने CBI से पूछा- किस आधार पर की कंडक्टर की गिरफ्तारी, 2 बजे होगी सुनवाई

Thu, 16 Nov 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 16 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
pradyuman murder case: cbi may give clean chit to accused ashok on his bail day
- फोटो : अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में आरोपी अशोक की जमानत याचिका पर बृहस्पत‌िवार सुबह सुनवाई शुरू हुई ज‌िसे कुछ ही देर में दोपहर 2 बजे तक के ल‌िए टाल द‌िया गया। इस मामले में सीबीआई को अदालत ने नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

 

अशोक के वकील मोहित वर्मा ने बताया कि जब सुनवाई शुरु हुई तो कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि अशोक को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई, अदालत के इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद गुरुग्राम सेशन्स कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह आज दोपहर 2 बजे तक अशोक की गिरफ्तारी के कारण का विस्तार में जवाब दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद अशोक की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। अब देखना है कि दोपहर 2 बजे सीबीआई क्या जवाब देती है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को आरोपी अशोक की जमानत पर कोई आपत्ति नहीं है।

बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर उसे मुख्य आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया था। यह मामला हरियाणा सरकार ने सीबीआई को दे दिया था।

CBI इस मामले में अशोक की जमानत को क्लीन चिट देने की तैयारी में है

pradyuman murder case: cbi may give clean chit to accused ashok on his bail day

22 सितंबर को मामला सीबीआई के अधीन चला गया था। इस मामले में जांच के बाद सीबीआई ने सात नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अशोक के अधिवक्ता मोहित वर्मा ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव की अदालत में अशोक के लिए जमानत याचिका दायर की।

इस पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 16 नवंबर की तारीख निश्चित की है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई इस मामले में अशोक की जमानत को क्लीन चिट देने की तैयारी में है।

इस मामले की जांच में अशोक से सीबीआई पहले ही पूछताछ कर उसके साथ क्राइम सीन री-क्रिएट कर चुकी है। अशोक की थ्योरी सीबीआई को हजम न होने पर ही सीबीआई ने इस जांच को दूसरा एंगल दिया था, जिसके बाद उक्त 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया गया था।

छात्र को हिरासत में लिए जाने के बाद अशोक के परिजनों को आस जगी है कि 16 नवंबर को सीबीआई अशोक को क्लीन चिट दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed