फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman murder case : A question to the accused, why did he kill my son

प्रद्युम्न की मां जानना चाहती हैं आरोपी से इस सवाल का जवाब

Sun, 12 Nov 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
pradyuman murder case : A question to the accused, why did he kill my son
प्रद्युमन ठाकुर

प्रद्युम्न की हत्या में नए मोड़ के बाद अब परिवार वालों को और भी कुछ खुलासा होने की उम्मीद है। 8 सितंबर को टॉयलेट के बाहर हुई हत्या के मामले में सीबीआई के नए खुलासे से परिवार का दर्द फिर से ताजा हो गया है।

विज्ञापन


प्रद्युम्न की मां संतोष उर्फ ज्योति ठाकुर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रद्युम्न की मां का कहना है कि वहा आरोपी छात्र से खुद मिलना चाहती हैं और पूछना चाहती है कि आखिर उसने मेरे प्रद्युम्न को क्यों मारा?
विज्ञापन


मां संतोष का कहना है कि जब से प्रद्युम्न गया है। घर की रौनक ही चली गई है। सीढ़ी के नीचे रखी साइकिल देखकर रोना आता था। इसलिए साइकिल भी हटवा दी है। हमलोग तो बड़े है, समझ सकते हैं। लेकिन दिवाली के दिन मेरी बेटी दिनभर रोती रही। बहुत समझाने के बाद भी वह नहीं चुप रही। तबीयत बिगड़ गई थी। किसी तरह परिवार पटरी पर लौट रहा था तो अब फिर से परिवार का जख्म हरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रद्युम्न की मां को शुरू से ही ऐसी जांच पर भरोसा नहीं था

pradyuman murder case : A question to the accused, why did he kill my son

प्रद्युम्न की मां का कहती है उन्हें शुरू से ही पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं था। अब सीबीआई कह रही है कि 11वीं के बच्चे ने सिर्फ इसलिए मार दिया, ताकि परीक्षाएं ना हो सकें। आखिर इसमें मेरे बेटे का क्या कसूर था? खुद परीक्षा नहीं देता। वो खुद एक बार आरोपी छात्र से मिलकर पूछना चाहेगी कि आखिर मेरे बेटे को क्यों मार दिया?

बता दें कि सीबीआई का दावा है कि 11वीं के छात्र ने परीक्षा टालने के लिए हत्या कर दी है। सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने यह निष्कर्ष साइंटिफिक सबूतों को ध्यान में रखते हुए निकाला है। प्रद्युम्न के मां ने सीबीआई जांच पर तो कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे अभी भी कई अनसुलझे पहलू हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में और भी जो लोग है। सभी को सजा मिलनी चाहिए।

आरोपी से वयस्क की तरह पेश आया जाए
प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा कि हमने सीबीआई से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। आशंका है कि इस मामले में कोई गेरी साजिश हो। पिंटो परिवार भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है। सुशील ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी छात्र के साथ वयस्क की तरह पेश आया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed