फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman case: cbi reaches ryan international with accused student as remand ends today, all update

प्रद्युम्न केसः 14 दिन की हिरासत में छात्र, पिता बोले- CBI ने उलटा लटकाकर पीटा

Sun, 12 Nov 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
pradyuman case: cbi reaches ryan international with accused student as remand ends today, all update
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

प्रद्युम्न हत्याकांड में  तीन द‌िन की र‌िमांड पूरी होने के बाद आज सीबीआई ने आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्ट‌िस बोर्ड में पेश क‌िया ज‌हां उसे 14 द‌िन की न्याय‌िक ह‌िरासत में भेज द‌िया गया।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी छात्र को 22 नवंबर तक फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज द‌िया है। केस की अगली सुनवाई भी 22 नवंबर को ही होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई पर भी सवाल खड़े कर द‌िए हैं।
विज्ञापन


दरअसल कोर्ट ने छात्र से पूछताछ का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय क‌िया था लेक‌िन सीबीआई ने इस न‌ियम को तोड़ा ज‌िसकी वजह से कोर्ट ने उससे समय को लेकर ही सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं छात्र को बाल सुधार गृह भेजे जाने के बाद आरोपी के परिजन काफी नाराज हैं और उन्होंने सीबीआई पर अपने बच्चे पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।

आरोपी के पिता ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा है। सीबीआई ने उसे उल्टा लटकाकर बुरी तरह मारा था। वह पूरी तरह निर्दोष है।

आरोपी के पिता का कहना है कि स्कूल में पीटीएम अब तक केवल एक बार हुआ है और सभी टीचर्स ने मेरे बेटे के व्यवहार और परफॉर्मेंस की तारीफ की थी, मेरे पास उसकी मार्कशीट भी है। आरोपी के पिता ने ये सवाल किया कि आप को लगता है कि इतना बड़ा लड़का हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बाद इतना नॉर्मल बिहेव करेगा?

सीबीआई से जब इन सब आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी आरोप को मानने से इनकार ‌कर दिया।



 
इससे पहले आज(11 नवंबर) सीबीआई उसे पूछताछ के लिए स्कूल लेकर गई जहां 4 घंटे तक सीबीआई ने सीन री-‌क्र‌िएट क‌िया। सीबीआई ने डमी प्रद्युम्न के साथ स्कूल में सारा सीन दोहराया और समय भी म‌िलाते रहे। इस दौरान स्कूल में माली व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को मंगलवार को हिरासत में लिया था। बुधवार को उसे अदालत कर रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

मंगलवार को ‌ल‌िया था ह‌िरासत में

pradyuman case: cbi reaches ryan international with accused student as remand ends today, all update

22 सितंबर से सीबीआई ने जांच के दौरान अनेक सबूत एकत्र किए। गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद 11वीं कक्षा के छात्र को संदेह के घेरे में लिया गया। 04 बार पूछताछ के बाद मंगलवार को छात्र को हिरासत में ले लिया था।

बुधवार को सीबीआई ने छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर 6 दिन का रिमांड मांगा था। बहस के बाद बोर्ड ने 3 दिन का रिमांड मंजूर किया था।

सीबीआई द्वारा लिया गया कि तीन दिन का रिमांड शनिवार को पूरा हो जाएगा जिसके बाद छात्र को बोर्ड के समक्ष पेश किया। इस दौरान पूछताछ के लिए बुलवाए गए अन्य दोनों छात्रों को भी आमने सामने करके पूछताछ करने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed