फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Powerful people ruined grains

दबंगों ने बर्बाद की लोकसभा प्रत्याशी की फसल

Wed, 14 May 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 May 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Powerful people ruined grains

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के प्रत्याशी सुनील गौतम ने मंगलवार को अपनी पत्नी-बच्चों के साथ दनकौर कस्बे में पड़ाव डाल दिया।

विज्ञापन


पीड़ित सुनील गौतम का आरोप है कि उसकी करीब आठ बीघा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव के ही कुछ लोगों ने फसल उजाड़ दी है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैै। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा भी पीड़ित से मिलने पहुंचे।

दनकौर कोतवाली के अट्टा-गुजरान निवासी सुनील गौतम ने लोकसभा चुनाव के लिए परचा दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें: काउंटिंग रोकने की धमकी, पुलिस को अल्टीमेटम

आरोप है कि चुनाव के दौरान ही लोकसभा प्रत्याशी की करीब आठ बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से फसल को नष्ट कर दिया और अब उस पर दूसरी फसल बोने की तैयारी है।
विज्ञापन


कई सप्ताह से पीड़ित पुलिस और प्रशासन शिकायत कर रहा था, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। मजबूरन उसे अपने परिवार के साथ दनकौर में डेरा डालना पड़ा।

यह भी पढ़ें: अगले महीने से और महंगी हो जाएगी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह दनकौर में ही रहेगा। उधर, लोकसभा के प्रत्याशी और विधायक डॉ. महेश शर्मा सुनील गौतम से मिलने पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके अलावा रबूपुरा के कांग्रेसी नेता धीरेंद्र सिंह भी सुनील गौतम से मिलने पहुंचे और साथ खाना खाया।

वहीं जब इस बारे में सदर के एसडीएण बच्चू सिंह सुनील गौतम गांव छोड़कर दनकौर में धरने दे रहे हैं, यह बात संज्ञान में नहीं है। जमीन का क्या विवाद है, इसकी लेखपाल से जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed