{"_id":"38ec33226541b226706cb6d75e8f27d8","slug":"power-supply-cut-in-noida-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज डेढ़ घंटे गुल रहेगी 11 सेक्टरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज डेढ़ घंटे गुल रहेगी 11 सेक्टरों की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में सेक्टर-20 स्थित 220 केवीए के बिजली घर पर दबाव बढ़ गया है। इससे उपकरणों को मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन
बड़े संकट से बचाने के लिए विद्युत निगम ने रविवार को डेढ़ घंटे की कटौती करके मरम्मत का काम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सेक्टर-20 से जुड़े हुए 11 सेक्टरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इसकी वजह से सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक सेक्टर चार, छह, आठ, 16, 19, 20, 23, 25, 31, 32, 30 के साथ ही जिला अस्पताल की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अरविंद राजवेदी ने बताया निगम की कोशिश है कि उपकरणों की मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, जिससे छुट्टी के दिन लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन