{"_id":"5f3970447133f8c5f2f24c1a4f614dc7","slug":"power-scam-hesl-involve-in-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घोटालाः सामने आया HESL का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घोटालाः सामने आया HESL का नाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एक के बाद एक सामने आ रहे बिजली बिल घोटाले में एचईएसएल (हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग) का नाम आने के बाद बिजली निगम ने इस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यालय ने एजेंसी पर अनुबंध के दौरान तय की गई शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
आला अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से एजेंसी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की आयु, पूर्व में सर्विस अनुभव समेत पूरा ब्यौरा मांगा है।
यह भी पढ़ें: बिजली घोटालाः बिजली कार्यालय में आग, साजिश या हादसा?
विज्ञापन
दरअसल, एजेंसी को जनवरी-2013 में बिलिंग से लेकर कैश कलेक्शन तक का काम सौंपा गया था। बिजली मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि जिस समय एजेंसी के साथ अनुबंध किया गया था, उस समय एजेंसी को साफ कर दिया गया था कि वह अपनी एजेंसी में केवल एक्स सर्विसमैन को रखेंगे। लेकिन एजेंसी ने ऐसा नहीं किया है।
विज्ञापन
एजेंसी पर फ्रेशर भी रखने का आरोप है। इसके अलावा अभी तक जितने भी घोटाले सामने आए हैं उन सभी में इन कर्मचारियों की भूमिका शक के घेरे में है। कुछ जगह से इसके कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
एसई आरएस यादव ने बताया कि एजेंसी से भी कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। इसके अलावा विभाग के पास जो जानकारी है उसे मुख्यालय भेजा जा रहा है। एजेंसी पर क्या कार्रवाई होनी है इसका निर्णय आला अधिकारी ही लेंगे।