{"_id":"9b344195c54caf076cac727a5c64cac0","slug":"power-loom-factory-fire-burning-goods-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरलूम फैक्ट्री में आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरलूम फैक्ट्री में आग, लाखों का माल जला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांधी कालोनी में रविवार रात पावरलूम फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर मोदीनगर से पहुंची दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वहां रखा 25 लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गांधी कालोनी निवासी लाजपत सिंघल की कालोनी में अंकित इंटरप्राइजेज के नाम से पावरलूम फैक्ट्री है। रविवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलता देख लाजपत को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
कालोनी के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर मोदीनगर से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग में 25 लाख से अधिक का माल जलकर राख हो गया।