फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power board is not the doctor's dispensary, employee spluttering

बिजली बोर्ड की डिस्पेंसरी में नहीं है डॉक्टर, कर्मचारी खफा 

Tue, 22 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Power board is not the doctor's dispensary, employee spluttering
डॉक्टर साहब
बिजली बोर्ड की डिस्पेंसरी में इस समय कोई डाक्टर नहीं है। इससे बिजलीकर्मी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि डिस्पेंसरी में तैनात डॉक्टर एक माह पहले रिटायर हो चुका है।  अभी तक उसके स्थान पर किसी नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन


इसी बात से परेशान होकर सोमवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन और हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने महरौली रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि डिस्पेंसरी में तैनात डाक्टर के रिटायर हुए एक माह हो गया है। जबकि नियम के अनुसार डाक्टर के रिटायर होने के छह माह पहले इसकी व्यवस्था हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारी मुकेश भयाना ने बताया कि बिजली कर्मियों के खाते से हर माह 500 रुपये काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठनों ने अधिक्षण अभियंता (ऑपरेशंस) गुडग़ांव से भी मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि 28 मार्च को हिसार में होने वाली उच्च स्तरीय मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।


जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति यहां करवा दी जाएगी। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि दोनों संगठनों ने निर्णय लिया है कि अगर 31 मार्च तक डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई तो इसके विरोध में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed