राजधानी में लगे पोस्टर, क्या 'मिस्टर झूठे' देंगे इनका जवाब
आपको याद होगा कि केजरीवाल सरकार ने अपने 100 दिन पूरा होने पर अपनी सरकार की जो सबसे बड़ी उपलब्धि गिनाई थी वो थी भ्रष्टाचार में कमी।
अब दिल्ली सरकार के इसी दावे पर उंगलियां उठने लगीं हैं। सरकार ने दावा किया था कि इन सौ दिनों के कार्यकाल में उसने 35 भ्रष्ट अफसरों को गिरफ्तार करवाया व 152 को सस्पेंड करवाया।
अब केजरीवाल विरोधी लोग चाहते हैं कि वो इस बात का उत्तर दें कि आखिर वो गिरफ्तार व सस्पेंड किए गए अफसर हैं कौन?
बिहार और यूपी से अधिकारी नहीं आएंगे दिल्ली
गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के कई बस स्टॉप पर ऐसे पोस्टर छपे दिखे जिसमें दिल्ली के सीएम को 'मिस्टर झूठे' से संबोधित किया गया है।
इसके साथ ही सरकार से उन भ्रष्ट अधिकारियों के नाम भी पूछे गए हैं। इस पोस्टर में एक आम दिल्लीवासी की ओर से प्रश्न पूछा गया है।
बता दें कि जब से केजरीवाल सरकार बनी है तब से ही किसी न किसी बात को लेकर यह विवादों से घिरी रही है। इन दिनों सरकार और एलजी के बीच में अधिकारों की जंग चल रही है।
इसी बीच खबर है कि एसीबी के लिए केजरीवाल ने बिहार सरकार से जिन अधिकारियों की मांग की है वो दिल्ली नहीं आना चाहते। इसी के साथ ये भी खबर है कि यूपी सरकार ने भी दिल्ली को अपने अधिकारी देने से मना कर दिया है।