फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poster war in delhi, one congress member arrested

पोस्टर वार में अब फंसी कांग्रेस, एक गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2014 02:30 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
poster war in delhi, one congress member arrested

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता ओर से भड़काऊ पोस्टर लगाने के बाद उठा सियासी तूफान अभी थमा भी नहीं था कि एक बार फिर राजधानी में पोस्टरवार पर बवाल मच गया।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों के खिलाफ लगे पोस्टर के मामले में ‘आप’ नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब खुद कांग्रेस ही पोस्टर विवाद में फंस गई है।

‘आप’ और भाजपा के 49 दिन के शासन का जिक्र करते हुए दोनों को धोखेबाज बताते हुए कुछ पोस्टर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों को लगा रहे एक शख्स को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन

पढ़िए क्या लिखा था पोस्टर में

poster war in delhi, one congress member arrested

उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक ज्योति नगर थाने में सूचना मिली थी कि 100 फुटा रोड, राजीव ऑटो मोबाइल के पास एक शख्स विवादित पोस्टर लगा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर लगा रहे देवसीपुर, प्रतापगढ़, यूपी निवासी राकेश (28) को दबोच लिया। राकेश करीब ढाई फुट के पोस्टरों को दीवार पर चिपका रहा था।

पोस्टर पर लिखा था, ‘49 दिन के कामकाज, आप और भाजपा दोनों धोखेबाज।’

'भाजपा के इशारे पर हुई कार्रवाई'

poster war in delhi, one congress member arrested

पोस्टर के नीचे प्रेषक की जगह अमित मलिक और संदीप तंवर का नाम लिखा है। पुलिस ने राकेश के पास से ऐसे करीब 700 पोस्टर बरामद किए।

फिलहाल बिना इजाजत पोस्टर लगाने का मामला दर्ज कर पुलिस राकेश से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे किसने पोस्टर दिए।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि पोस्टर हमारी ओर से छपवाकर लगाए गए हैं। पोस्टर के माध्यम से दोनों सरकारों के कामकाज पर प्रश्नचिह्न लगाया है। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस ने भाजपा की शह पर तानाशाह रवैया अपनाते हुए साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed