{"_id":"67e63c7938fbcda2590255f7","slug":"poster-of-maharishi-valmiki-marg-has-been-put-up-on-akbar-road-in-delhi-2025-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अकबर रोड के साइनबोर्ड पर फिर पोती कालिख, चिपकाया 'महर्षि वाल्मीकि मार्ग' का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अकबर रोड के साइनबोर्ड पर फिर पोती कालिख, चिपकाया 'महर्षि वाल्मीकि मार्ग' का पोस्टर
Fri, 28 Mar 2025 11:38 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:38 AM IST
सार
दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर साइनबोर्ड पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। अकबर रोड पर महर्षि वाल्मीकि मार्ग का पोस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड पर महर्षि वाल्मीकि मार्ग का पोस्टर लगाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली के अकबर रोड पर एक विवादित मामला सामने आया है। जहां भारतीय बौद्ध संघ ने सड़क के एक साइन बोर्ड पर महर्षि वाल्मीकि मार्ग का पोस्टर चिपकाया है। जिसके बाद संघ ने इस मार्ग का नाम महर्षि वाल्मीकि मार्ग के रूप में परिवर्तित करने का संदेश दिया है। भारतीय बौद्ध संघ ने यह पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले अकबर रोड पर लगाया था महाराणा प्रताप का पोस्टर
बीती 20 मार्च को लुटियंस दिल्ली स्थित अकबर रोड के साइन बोर्ड पर कुछ अज्ञात लोगों ने काले रंग का स्प्रे कर महाराणा प्रताप के पोस्टर चिपका दिया था। यह घटना सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के जरिये चर्चा में आई।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने यह कदम कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में उठाया था।
ये भी पढ़ें: Delhi: 'महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं', अकबर रोड के साइनबोर्ड पर अज्ञात लोगों ने पोती कालिख
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस और सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही हैं और अब तक किसी ठोस कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन