{"_id":"e9d3ed75993db0511a5d903339f097ab","slug":"post-office-employees-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर डाक विभाग के कर्मचारी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर डाक विभाग के कर्मचारी, लोग परेशान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण कविनगर पोस्ट ऑफिस में रेलवे रिजर्वेशन नहीं हो सके। कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
हेड पोस्ट ऑफिस में कुछ कर्मचारी काम करते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों ने पोस्ट ऑफिस परिसर पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, नेशनल यूनियन ऑफ पोस्टल यूनियन से जुडे़ पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहे। मंडलीय सचिव जेपी यादव, राजेश जैन, इस्लाउद्दीन खां, विनोद यादव समेत कई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
यूनियन ने 15 सूत्रीय मांग पत्र काफी समय से दिया हुआ है पर सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर बार सरकार आश्वासन देकर टरका देती है। कर्मचारी जायज हक मांग रहे हैं।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट में कई विसंगतियां है जिसे दूर किया जाना आवश्यक है। मांगों में महंगाई भत्ते का विलय करना, सातवां वेतन आयोग में जीडीएस को शामिल करना, पीएफआरडीए एक्ट को खत्म करना, खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएं।