फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Possibility of involvement of some known person in theft in Jangpura jewelery showroom

दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी: वारदात के पीछे कोई जानकार? मनी हाइस्ट के अंदाज में हुई चोरी; चांदी को न लगाया हाथ

Tue, 26 Sep 2023 11:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Sep 2023 11:44 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि चोरों को कैसे पता लगा कि कहां से दीवार तोड़ने पर स्ट्रॉग रूम मिलेगा। साथ ही, कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। चोर सोने के जेवर व हीरे ले गए।

विज्ञापन
Possibility of involvement of some known person in theft in Jangpura jewelery showroom
चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में चोरी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगपुरा में दिल्ली की सबसे बड़ी 20-25 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी में पुलिस किसी जानकार की भूमिका की संभावना व्यक्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को कैसे पता लगा कि कहां से दीवार तोड़ने पर स्ट्रॉग रूम मिलेगा। साथ ही, कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। चोर सोने के जेवर व हीरे ले गए, लेकिन चांदी के बर्तनों-जेवर को हाथ नहीं लगाया। वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोर चौथी मंजिल से नीचे आए थे। वह पड़ोसी की छत से दुकान वाली इमारत की छत पर पहुंचे। इसके बाद ताला तोड़कर दूसरी मंजिल तक पहुंचे। यहां खिड़की खुली हुई थी। इसके बाद स्ट्रांग रूम की सीमेंट-कंक्रीट से बनी करीब डेढ़ फीट मोटी दीवार को काटकर चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। सवाल ये खड़ा होता है कि आखिरी चोरों को कैसे पता चला कि दीवार को कहां से तोड़ने पर स्ट्रांग रूम तक पहुंचा जा सकता है। चोर सोने के जेवर-हीरे ले गए। वहीं, आरोपियों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी के तार हटा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
सवाल यह भी है कि आखिर बदमाशों को कैसे पता लगा कि सीसीटीवी कहां लगे हुए थे। बदमाशों ने बिजली भी काट दी थी। बदमाशों ने शोरूम में वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें शोरूम के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। उन्हें पता था कि इमारत में कैसे प्रवेश करना है और स्ट्रांग रूम तक कैसे पहुंचना है। सीसीटीवी से कैसे बचना है। कहां से कंक्रीट की दीवार को तोड़ना है। बदमाशों के रेकी करने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शोरूम में धूल ही धूल थी
शोरूम मालिक महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला तो चारों ओर धूल ही धूल थी। शोरूम में रखी लगभग सभी ज्वेलरी गायब थी। चोर चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए थे। इसके बाद स्ट्रांग रूम की दीवार काटकर शोरूम में दाखिल हुए। डीसीपी राजेश देव ने बताया कि दुकान में बेसमेंट के लिए जो रास्ता जाता है, उसमें करीब 1.5 फुट की दीवार तोड़कर सेंध लगाई गई है। अभी तक लॉकर नहीं खोला गया है। उसे खोलने के बाद ही चोरी हुए सामान की कीमत का सही आकलन होगा। फिलहाल, पुलिस आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed