फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poor people loosing gas subsidy in gaziabad

मोदी जी के 'गिव इट अप' से गरीबों को सजा

Sat, 25 Jul 2015 06:11 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
Poor people loosing gas subsidy in gaziabad

गाजियाबाद/साहिबाबाद जिले में न चाहते हुए भी एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी से करीब 14 हजार उपभोक्ता हाथ धो बैठे हैं। जिस तबके को सब्सिडी की जरूरत है, वे इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम में गड़बड़ी से सब्सिडी खो चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोग अब एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सब्सिडी मिलना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को झंडापुर गांव के कई निवासी मोबाइल से गैस बुकिंग कराते वक्त सब्सिडी खो बैठे।
विज्ञापन


दरअसल आईवीआरएस में गैस पर सब्सिडी छोड़ने के ‘गिव इट अप’ का मोबाइल फोन का नंबर दबाने का विकल्प आता है। उपभोक्ताओं ने कि शुकवार को जब गैस बुकिंग का नंबर मिलायातो आईवीआरएस के जरिए आ रही आवाज बीच में बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही बटन दबाने के बाद भी गंवा बैठे सब्सिडी

Poor people loosing gas subsidy in gaziabad

कुछ सेकेंड के बाद एक दबाने का विकल्प दिया गया और एक दबाते ही सब्सिडी छोड़ने के लिए उपभोक्ता को धन्यवाद दे दिया गया। उपभोक्ता गैस एजेंसी दौड़े, लेकिन हल नहीं निकला।

लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले तक जीरो दबाने पर लोगों की सब्सिडी जा रही थी, अब एक दबाने पर सब्सिडी जाने लगी है। लोगों ने बताया कि बीती 19 जुलाई से दिक्कत हो रही है।

जिनकी गैस सब्सिडी आईवीआरएस में गड़बड़ी से चली गई है, उन्हें अब अगले वित्तीय वर्ष तक इंतजार करना होगा। सब्सिडी पाने के लिए दोबारा आवेदन करने पर ही दोबारा सब्सिडी मिल सकेगी। आवेदन करने पर भी सब्सिडी मिले या नहीं, इसकी गैस एजेंसियों से कोई गारंटी नहीं मिल रही हैं।

ऐसे गंवाई सब्सिडी

Poor people loosing gas subsidy in gaziabad

‘अगर किसी व्यक्ति ने गलती से अपनी सब्सिडी गंवा दी है तो वह उसकी सब्सिडी गैस कंपनी के माध्यम से ही वापस मिलेगी। उपभोक्ता को एक आवेदन करना होगा। एजेंसी उसे संबंधित कंपनी से एप्रूवल लेेगी। इसके बाद सब्सिडी शुरू हो जाएगी।’- सुधीर निर्वाण, वरिष्ठ पदाधिकारी, गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

गैस बुक कराते समय आवाज आई फिर चली गई। कुछ देर बाद एक नंबर दबाने के लिए कहा और एक दबाते ही सब्सिडी चली गई। एजेंसी गए तो वहां बताया कि अब कुछ नहीं होगा। -बबीन चौधरी, झंडापुर गांव

एक नंबर का विकल्प दबाते ही सब्सिडी भी चली गई। हमारे साथ-साथ ऐसा करने वाले कई लोगों की सब्सिडी चली गई है। -वेदपाल सिंह श्रमिक औद्योगिक क्षेत्र साइट चार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed