फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Situation is not improving at hotspots AQI Dips

Delhi Pollution News: दिल्ली में हॉटस्पॉट पर नहीं सुधर रही स्थिति, हवा बेहद खराब; बदहाल आनंद विहार का AQI 380

Fri, 04 Oct 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 02:19 AM IST
सार

Delhi AQI: यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Situation is not improving at hotspots AQI Dips
वायु प्रदूषण, file - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता जस की तस बनी है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हवा की दिशा व हवा की गति बदलने से राजधानी में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 58, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 172, ग्रेटर नोएडा में 170 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट में दर्ज अधिकतम एक्यूआई

  • आनंद विहार---------380
  • नरेला--------------332
  • बवाना-------------330
  • आरके पुरम---------322
  • मुंडका-------------321
  • जहांगीरपुरी----------315
  • पंजाबी बाग----------305
  • द्वारका-------------302
  • रोहिणी-------------267
  • अखोला------------243

(नोट: यह आंकड़े सीपीसीबी के हैं)

आज आसमान रहेगा साफ
दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 37 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान लोधी रोड इलाके का रहा। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed