फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution levels will not improve on Monday air quality from severe to very poor category in Delhi

दिल्ली: अभी और सताएगी दमघोंटू हवा, सोमवार दोपहर बाद तक प्रदूषण स्तर में नहीं होगा खास सुधार

Sun, 11 Nov 2018 06:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Nov 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Pollution levels will not improve on Monday air quality from severe to very poor category in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्लीवालों को दिवाली के बाद की दमघोंटू हवा से रविवार को भी राहत नहीं मिलेगी। विपरीत मौसमी दशाओं के बीच हवा की गुणवत्ता में अगले करीब 48 घंटे तक सुधार की उम्मीद नहीं है। इसमें धूल के महीन कण पीएम 2.5 की मात्रा सबसे ज्यादा रहेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि सोमवार दोहपर बाद हवा की चाल तेज होने के बाद ही दिल्ली से प्रदूषण की चादर छटने की उम्मीद है। उधर, दिल्ली की बदतर हालात देखते हुये ईपीसीए ने ग्रैप की अवधि 12 नवंबर तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सीपीसीबी का कहना है कि शनिवार को पंजाब व हरियाणा से आने वाली हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे के करीब रही। चाल धीमी होने से दिवाली का प्रदूषण दिल्ली से छंट नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी इसमें बहुत ज्यादा फर्क नहीं आयेगा। सोमवार दोपहर बाद हवा की रफ्तार 10-20 किमी प्रति घंटा होने के साथ ही आसमान में बादल भी छाएंगे। मंगलवार को दिल्ली में छिटपुट बारिश की भी आशंका है। 

दूसरी तरफ सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक प्रदूषण के स्तर में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। थोड़ी राहत इस वजह है कि धरती की ऊपरी सतह पर हवा की चाल धीमी होने से पुआल को जलाने से पैदा होने वाला प्रदूषण दिल्ली नहीं पहुंच रहा है। 



लेकिन स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण रात में पीएम 2.5 के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदूषकों का फैलाव न होने से दिल्ली में पीएम2.5 खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है।

सफर के मुताबिक, शनिवार के पीएम 10 व पीएम2.5 का स्तर 339 व 226 से बढ़कर रविवार को 363 व 242 हो सकता है। सोमवार को भी इसमें ज्यादा कमी होने की उम्मीद नहीं है।     

वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा 401

सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे का औसत वायु प्रदूषण सूचकांक 401 पर रहा। शुक्रवार की अपेक्षा इसमें 25 अंकों का सुधार आया है। सीपीसीबी का कहना है कि मौसमी परिस्थितियां खराब रहने से दिवाली के प्रदूषण में बहुत धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।       

उधर, शनिवार को लगातार दूसरे दिन फरीदाबाद की हवा खतरनाक स्तर पर रही। शहर का सूचकांक 440 पर था। जबकि गाजियाबाद का सूचकांक 403 व ग्रेटर नोएडा का 420 था। नोएडा व गुरूग्राम का सूचकांक बेहद खराब रहा। गुरूग्राम का सूचकांक 396 व नोएडा का 386 था।      
   

वजीरपुर की हवा सबसे खराब

राजधानी में सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका शनिवार को वजीरपुर रहा। बीते 24 घंटे में इलाके का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 458 दर्ज किया गया। जबकि दूसरे नंबर पर प्रदूषित जनकपुरी का सूचकांक 450 था।

इसके अलावा अशोक विहार, आनंद विहार, बवाना, बुराड़ी, मथुरा रोड, डीटीयू, द्वारका, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, मुंडका, नरेला, नेहरू नगर, ओखला, पटपडग़ंज, पंजाबी बाग जैसे इलाकों में भी वायु की गुणवत्ता 400 से ऊपर खतरनाक स्तर पर बनी रही।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed