फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution is increasing in delhi ncr day by day

फिर बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता, 6 दिसंबर को बारिश नहीं हुई तो कुछ ऐसा होगा

Tue, 05 Dec 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
pollution is increasing in delhi ncr day by day
pollution in delhi - फोटो : हिमांशु सोनी

नवंबर के बाद दिसंबर में दोबारा दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता पर पल-पल निगरानी रखने वाले सेंट्रल कंट्रोल रूम की जानकारी इस ओर स्पष्ट इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


वहीं यूपी और हरियाणा के प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता या तो गंभीर श्रेणी में हैं या दहलीज पर पहुंच चुकी है। मौसम विभाग बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है। यदि बारिश हुई तो शायद वायु गुणवत्ता सुधरे और यदि नहीं हुई तो धुंध की वजह से वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बहुत खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदम ही लागू हैं। फिहलाल वाहनों, निर्माण कार्य, औद्योगिक ईकाइयों पर किसी तरह की रोक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गुना ज्यादा रिकॉर्ड हुआ खतरनाक पीएम 2.5 

pollution is increasing in delhi ncr day by day
pollution in delhi - फोटो : हिमांशु सोनी

सेंट्रल कंट्रोल रूम के ग्रैप लाइव चार्ट के मुताबिक शाम सात बजे दिल्ली-एनसीआर में पर्टिकुलेट मैटर 10 अपने सामान्य मानक (100) से करीब पांच गुना 448 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया।

जबकि हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 अपने सामान्य मानक (60) से करीब पांच गुना 272 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। हवा की गुणवत्ता श्रेणी आपात तब मानी जाएगी जब पीएम 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर लगातार 48 घंटे रिकॉर्ड किया जाएगा। 

बीते 24 घंटे का एक्यूआई : यूपी के पांच शहर की हवा गंभीर स्थिति में

pollution is increasing in delhi ncr day by day
pollution in delhi - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली में रविवार को औसत एक्यूआई 351 (बहुत खराब) रिकॉर्ड किया गया था। वहीं सोमवार को शाम 4 बजे सीपीसीबी की ओर से जारी एक्यूआई लिस्ट में दिल्ली का औसत एक्यूआई 390 (बहुत खराब) गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया है।

इसके अलावा यूपी में आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद की एक्यूाई यानी हवा गंभीर श्रेणी (401 से अधिक) में पहुंच गई है। लखनऊ और वाराणसी भी बहुत खराब श्रेणी में मौजूद है। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में हवा बहुत खराब श्रेणी में मौजूद है।

बहुत खराब और गंभीर स्तर की वायु गुणवत्ता आपके फेफड़ों और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन प्रदूषण की ऐसी ही स्थिति रहेगी। 

वायु गुणवत्ता श्रेणी और स्वास्थ्य पर प्रभाव: स्रोत सीपीसीबी

pollution is increasing in delhi ncr day by day
pollution in delhi - फोटो : हिमांशु सोनी

खराब: लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस लेने में परेशानी 
बहुत खराब: लंबे समय तक संपर्क से श्वसन तंत्र में बीमारी का खतरा 
गंभीर : सेहतमंद लोगों को भी परेशानी, श्वास संबंधी बीमार लोगों को अत्यधिक खतरा 

विभिन्न शहरों का एक्यूआई : स्रोत सीपीसीबी

pollution is increasing in delhi ncr day by day
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर          एक्यूआई 
आगरा          408 
दिल्ली          390 
नोएडा          415 
गाजियाबाद   467 
मुरादाबाद     414 
कानपुर        419 
लखनऊ        350 
वाराणसी      378 
फरीदाबाद    394 
गुरुग्राम       323 

नोट : सीपीसीबी के यह आंकड़े शाम 4 बजे तक बीते 24 घंटे का हाल बताते हैं। गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-500 का अंक दर्शाती है। जबकि 301-400 का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। इससे नीचे यानी 101 से 200 का सूचकांक खराब हवा का सूचक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed