फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Polls opened roads monsoon rains, due to waterlogging returned vehicle

मानसून की पहली बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जलभराव के चलते वापस लौटे वाहन

Tue, 05 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Polls opened roads monsoon rains, due to waterlogging returned vehicle
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश ने ही नेशनल हाईवे सहित शहर की कई सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह अपने घरों से काम पर जाने के लिए निकले लोग सड़कों पर ही अटके रहे। 
विज्ञापन


बारिश से हुए जलभराव का असर बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक दिखा। जाम के कारण वाहन नेशनल हाईवे पर रेंगते हुए नजर आए। कुछ मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। अमर उजाला ने बदरपुर से बल्लभगढ़ तक के हालात का जायजा लिया, पेश है संवाददाता राहुल श्याम और फोटो जर्नलिस्ट गौरव चौधरी की रिपोर्ट।
विज्ञापन


समय : सुबह 9:30 बजे
स्थान : बदरपुर बॉर्डर
बदरपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर से होते हुए महरौली जाने वाली रोड पर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के नीचे पानी भरा हुआ था। दो-तीन फिट तक पानी होने के कारण कई वाहन यहां फंस गए, बॉर्डर से गुजरने वाले ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। ऑफिस के लिए जाने को निकले दुपहिया और कार चालक जाम में फंसे रहे। फ्लाईओवर पर जाम रहने के कारण सैकड़ों वाहन गलत दिशा से होते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचे, लेकिन यहां भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय : सुबह 10:15 बजे
स्थान : बड़खल मोड़

नेशनल हाईवे पर एनएचपीसी चौक से होते हुए बड़खल की ओर जाने वालों की भी परेशानी कम नहीं हुई। यहां वाहन रेंगते हुए नजर आए, बड़खल चौक का हाल तो और भी बुरा रहा। यहां फ्लाईओवर का काम चल रहा है, जिससे दोनों ओर के मार्ग पर भारी जाम देखने को मिला। चौक पर जाम होने के कारण बड़खल फ्लाईओवर पर एशियन अस्पताल की तरफ से आने वाली लेन पर भी वाहन अटके रहे। हालांकि यहां ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारी जाम को खुलवाने के लिए जूझते दिखे।

समय : सुबह 11 बजे
स्थान : अजरौंदा चौक 

अजरौंदा चौक तक वाहनों की यही स्थिति रही। अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास नीलम चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए यूटर्न बना हुआ है, यहां सड़क पर गड्ढों में भरे पानी ने वाहनों की रफ्तार और धीमी कर दी। अजरौंदा चौक से सेक्टर-12 की ओर जाने वाले रास्ते पर बरसात के बाद मिट्टी ने गारे का रूप ले लिया जिससे पैदल ओर दुपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा था। सड़क की बाईं ओर कई गहरे गड्ढे बने हैं, जिनमें पानी भर हुआ है।

जान जोखिम में डालकर किया जा रहा ट्रैक पार 

Polls opened roads monsoon rains, due to waterlogging returned vehicle
जलभराव में फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
एनएचपीसी रेलवे अंडर पास में भी कई फिट पानी भर गया, यहां कारें आधी डूब गईं। जिस कारण एनएचपीसी से सैनिक कॉलोनी की ओर जाने वालों ने जान जोखिम में डालकर रास्ता पार किया।

अंडर पास के बराबर से पगडंडी नुमा एक रास्ता रेलवे ट्रैक से होता हुआ दूसरी ओर जा रहा है, पैदल यात्रियों के साथ दुपहिया वाहन चालकों ने जान जोखिम में डालकर अपनी बाइक व स्कूटर इस पर चढ़ाए और रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी ओर गए। इस दौरान पुलिस वाले लोगों को रोकने के बजाए खुद रास्ता पार करते और दुपहिया वाहनों को ट्रैक पर चढ़ाते नजर आए। 

पंपिंग सेट रहे नदारद 
नगर निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को आदेश दिए थे कि जलभराव की स्थिति में दो घंटे के भीतर वहां पानी निकालने वाले पंप सेट पहुंचे और पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। लेकिन सोमवार को कमिश्नर का आदेश कहीं नजर नहीं आया। एनएचपीसी अंडर पास पर कई फिट पानी घंटों तक भरा रहा, लेकिन यहां दोपहर तक पंपिंग सेट नहीं पहुंचे। 

मिनटों का सफर घंटों में 
सोमवार को बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक करीब 17-18 किलो मीटर का सफर तय करने में लोगों को दो से ढाई घंटे लग गए। जबकि आम दिनों में यह सफर 40-45 मिनट का ही होता है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो  सकती है, क्योंकि अभी मानसून की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed