फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Polls open in municipal taxes, inter

कर वसूली में नगर निगम की खुली पोल, उद्यमियों ने दिखाई रुचि

Wed, 04 May 2016 07:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 04 May 2016 07:25 AM IST
विज्ञापन
Polls open in municipal taxes, inter
टैक्स - फोटो : Demo

कर वसूली में फिसड्डी नगर निगम की पोल शहर के उद्यमियों ने खोल दी है। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लगाए गए शिविर के दौरान एक दिन में ही निगम को 7.56 लाख रुपये की आमदनी हुई है।

विज्ञापन


निगम अधिकारी अक्सर उद्योगों की लाइसेंस फीस के बकाये का रोना रोकर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन लघु उद्योग भारती की पहल पर आयोजित शिविर के दौरान मंगलवार को 118 उद्यमियों ने अपना लाइसेंस नवीनीकरण कराने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन


एनएच-दो में लगाए गए शिविर में सुबह से ही उद्यमियों का आना जाना लगा रहा। किसी ने मौके पर ही फॉर्म भरकर फीस जमा करा दी, तो कोई जानकारी हासिल करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिविर की औपचारिक शुरुआत करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि उद्योगों को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस तरह के शिविर से निगम की आय का जरिया भी बनेगा और उद्यमियों को भी राहत मिलेगी।

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अरुण बजाज और महासचिव रवि भूषण खत्री ने कहा कि शहर के उद्यमियों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। समय-समय पर शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लाइसेंस फीस जमा कराने के लिए उद्यमियों को निगम दफ्तरों के धक्के न खाने पड़ें।


बता दें कि नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 330 के तहत पूर्व में जारी किए गए ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। यह अनिवार्य होता है। इस अवसर पर आरके चावला, गौतम चौधरी, सुरेंद्र जांगड़ा, मनोज नस्वा और बलदेव राज आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed