फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poll: 23rd say no to BJP forming minority govt in delhi.

दिल्ली में BJP सरकार पर नया खुलासा

Sat, 06 Sep 2014 12:33 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Poll: 23rd say no to BJP forming minority govt in delhi.

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर हुए ताजा सर्वे में पता चला है कि दिल्ली के दो तिहाई यानि कि 90 फीसदी लोग नहीं चाहते हैं कि भाजपा जोड़तोड़ से सरकार बनाए। लोगों का मानना है कि भाजपा को चुनाव के लिए जाना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगे हुए छह महीने से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः सज्ञान लेते हुए आगामी नौ सितंबर तक दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन


इसी के मद्दनजर बृहस्पतिवार को एलजी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भेजकर दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने की सिफारिश की। इसके बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल बढ़ गई और जल्द ही भाजपा सरकार बन जाने के कयास लगाए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सर्वे एजेंसी सी वोटर्स ने अंग्रेजी अखबार दि टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए शुक्रवार को दिल्ली के 1038 लोगों पर सर्वे किया। जिसमें 90 फीसदी के लोगों ने चुनाव कराने के पक्ष में मत रखा।

केजरीवाल की लोकप्रियता घटी

Poll: 23rd say no to BJP forming minority govt in delhi.

सर्वे के मुताबिक आप नेता ‌अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में लोकप्रियता घट गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के तौर पर अब वह लोगों की पहली पसंद हैं। उनके बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन को लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य बताया है। केजरीवाल को लगभग 34, जबकि हर्षवर्धन को करीब 17 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

साथ ही दिल्ली की समस्याओं को लेकर भी लोगों की राय बदली है। अब महंगाई को (26%), बिजली (16%), पानी (14%) और भ्रष्टाचार (12%) को दिल्ली की समस्या के तौर पर देख रहे हैं।

गौरतलब है‌ कि पिछले चुनावों में बिजली-पानी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही आप ने कांग्रेस को घेरा था और पहली बार चुनाव लड़ते हुए 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही 49 दिनों बाद इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed