चुनावी मौसम में बढ़ी बाउंसरों की डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही नेताओं का बाउंसर
चुनावों की घोषणा से पहले बाउंसरों से घिरे नेताओं को देखते हुए इनकी खासी डिमांड बढ़ गई है, जिसमें वे नेता की प्रोफाइल और स्टेट्स के अनुसार मुंहमांगा पारिश्रमिक लेकर नेताओं के पूरे लाव-लश्कर के साथ घूम रहे हैं।
पढ़ें- 17वीं बार देंगे पाक को मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ
कई
बड़े नेता अपनी जनसभाओं से लेकर जनता से मिलने-जुलने तक में एक-दो
बाउंसरों के साथ पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने कार्यक्रमों के आयोजन
को लेकर गुड़गांव की कई सिक्योरिटी एजेंसी संचालकों से भी मोल-भाव करने लगे
हैं।
हालांकि इसे सुरक्षा से ज्यादा स्टे्टस सिंबल भी बताया जा रहा है,
जिसमें जनता के बीच प्रभावशाली दिखाने के लिए बाउंसरों की फौज को तैनात
रखते हैं। 17 अगस्त को जींद में हुई गोपाल कांडा की रैली के दौरान भी
गुड़गांव से 500 बाउंसरों को नेताजी की सुरक्षा के लिए तैनात किया था।
इतना
ही नहीं, गुड़गांव में टिकट के लिए ताल ठोक रहे कई नेता अपने प्रचार के
दौरान दो-तीन बाउंसर लेकर घुमते दिख रहे है। वहीं बादशाहपुर विधानसभा
क्षेत्र से इनेलो की टिकट के साथ मैदान में उतरने वाले राकेश दौलताबाद ने
भी हाल में एक कार्यक्रम के दौरान कई बाउंसरों के साथ मंच पर दिखे।
एक नेता
ने बताया कि विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे को लेकर
उन्हें सुरक्षा के लिए खास इंतजाम करने पड़ते हैं। इसके लिए वे प्रतिदिन
मेहनताने के हिसाब से बाउंसरों को रखते हैं, जिसमें प्रति बाउंसर 1800 से
2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
पढ़ें-चुनावी समर में कूदने को तैयार डॉ. सुधा
राम
क्रिएशन सिक्योरिटीज के संचालक विशाल के अनुसार, रैलियों और जनसभाओं को
लेकर नेता आठ से दस बाउंसर की डिमांड कर रहे हैं। एक अन्य सिक्योरिटी
एजेंसी संचालक मोहित ने बताया कि नेताओं की प्रोफाइल के आधार पर भी बाउंसर
उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें यह पता लगाया जाता है कि वह कितना
प्रभावशाली है और किस क्षेत्र की जनता से उसका जुड़ाव है।
इस
बार बाउंसर पिछले चुनावों के मुकाबले 20 से 30 फीसदी तक महंगे मिल रहे
हैं। इतना ही नहीं, नेताओं की डिमांड के अनुसार बाउंसरों की पर्सनलिटी के
अनुसार उन्हें चार्ज किया जा रहा है, जिसमें देसी भाषा बोलने वाले बाउंसर
ज्यादा महंगे हैं।
एडवांस बुकिंग के लिए भी हो रही तैयारी
चुनावों की घोषणा का काउंटडाउन शुरू होने के बाद अब नेता भी पूरे जोश खरोश के साथ प्रचार कर रहे हैं। टिकटों की घोषणा को देखते हुए अपने शेड्यूल के मुताबिक नेता बाउंसरों की एडवांस बुकिंग के लिए भी पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें उनके मोलभाव के अलावा, बाउंसरों की भी प्रोफाइल जांच रहे हैं।