दिल्ली से दूर केजरीवाल खेल रहे अंताक्षरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही दिल्ली में इन दिनों आम-आदमी पार्टी को लेकर सियासी घमासान चरम पर हो, लेकिन इन दिनों केजरीवाल खामोश है। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया सभी से उन्होंने दूरी बना रखी है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बैंगलौर के जिंदल केयर इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। अस्पताल में केजरीवाल की सेहत सुधर रही है और सूत्र बताते हैं कि इन दिनों केजरीवाल अंताक्षरी खेल रहे हैं।
भले ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी लगी हो, लेकिन इस पर अभी केजरीवाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
केजरीवाल की सेहत में हो रहा है सुधार
डॉक्टर्स के मुताबिक केजरीवाल की सेहत में सुधार हो रहा है उनकी खांसी कम हुई है अब वो बिना खांसे आराम से बात कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही केजरीवाल दिल्ली आ सकते हैं।
आपको बता दें कि पिछले दो सालों में केजरीवाल की खांसी उनके साथ-साथ राजनीतिक घरानों के लिए भी परेशानी की वजह बन चुकी थी। खांसी से छुटकारे के लिए केजरीवाल को पीएम ने बैंगलुरू में इलाज कराने की सलाह दी।
जिसी को लेकर वो छुट्टी लेकर वहां इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक शुरूआत में तो केजरीवाल साधारण क्रियाओं को करते रहे है और उसके बाद वो मरीजों के साथ अंताक्षरी में हिस्सा लेने लगे। केजरीवाल ने वहां कई गाने भी गाए।
केजरीवाल के साथ पार्टी के स्वास्थ्य में भी आएगा सुधार!
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक केजरीवाल के साथ उनके माता पिता भी इलाज करा रहे हैं। इलाज कराने गए केजरीवाल ने अस्पताल के लोगों पर भी अपना प्रभाव छोड़ा है।
जब केजरीवाल के बताया गया कि अस्पताल के बाहर उनका मीडिया इंतजार कर रहा है, और क्या वो उनसे मिलना चाहते हैं तो केजरीवाल ने मुलाकात से साफ इंकार कर दिया।
अब उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही केजरीवाल वापस आते हैं तो उनकी तरह ही दिल्ली में पार्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।