अटकलों का बाजार गर्म, अमर से मिले मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो यादव क्षत्रपों के बीच जुड़ रहा पारिवारिक रिश्ता कई बिछड़े नेताओं को मिलाने का जरिया बनता जा रहा है। लालू-मुलायम के बाद अमर सिंह भी इस रिश्ते की कड़ी में जुड़ गए हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने राजलक्ष्मी और तेजप्रताप के रिश्ते का निमंत्रण देने के बहाने अपने मित्र एवं पुराने सहयोगी अमर सिंह के साथ चार घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारा।
मुलायम सिंह ने अमर सिंह के साथ इस लंबी मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार भेंट बताया है। लेकिन दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। एक बार फिर से अमर सिंह की समाजवादी परिवार से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
मोदी विरोधी गठबंधन में नहीं जाउंगा: अमर
इन अटकलों को खुद अमर सिंह ने विराम दिया है। अमर सिंह ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी किसी भी गठबंधन में नहीं जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान और साध्वी निरंजना के बयान पर पीएम के बयान को सिंह ने महान कार्य बताया है।
अमर सिंह ने जनता परिवार के 22 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में जाने से इंकार किया है। चंद दिनों पहले ही भाजपा नेता ओम माथुर से मुलाकात कर सिंह भगवा परिवार से अपनी बढ़ती नजदीकी का इजहार कर चुके हैं। लेकिन मुलायम सिंह के साथ लंबी मंत्रणा पर सिंह ने चुप्पी साधे रखी है।
दरअसल मुलायम सिंह दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली स्थित लोधी रोड पर अमर सिंह के सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे। अमर सिंह से मुलाकात करने के बाद शाम 6 बजे के करीब मुलायम बंगले से बाहर निकले। मीडिया से बातचीत में मुलायम ने कहा कि वे तेजप्रताप के रिश्ते का निमंत्रण देने गए थे।