फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   political leaders keep on visiting sunped

सुनपेड़: जितेंद्र के घर अभी भी हाजिरी लगा रही राजनीतिक हस्तियां

Sat, 24 Oct 2015 07:10 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
political leaders keep on visiting sunped

सुनपेड़ घटना के चार दिन बाद शनिवार को भी पीड़ित जितेंद्र के घर दलित समाज के लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम के आने की खबर से बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही आने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


इनमें जितनी संख्या समाज के लोगों की थी, उससे कहीं ज्यादा बसपा कार्यकर्ताओं की थी। इस वक्त जितेंद्र के घर प्रदेश भर से बसपा पदाधिकारी आ रहे हैं। हर कोई यहां आकर दलित समाज से संगठित होकर आवाज बुलंद करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को कई बसपाइयों ने कहा कि संसद में उनके सौ से अधिक प्रतिनिधि हैं, लेकिन कोई भी समाज के बारे में नहीं सोच रहा है। सभी पार्टियों के इशारे पर नाच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बसपा कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने बसपा सुप्रीमो मायावती को सुनपेड़ गांव में बुलाने का दबाव बनाया। पार्टी उपाध्यक्ष राजाराम ने कहा कि अभी वह बिहार चुनाव में व्यस्त हैं। उनकी भावनाओं से उन्हें अवगत करा दिया जाएगा।

नहीं रुक रही है महिलाओं के आंसू

political leaders keep on visiting sunped

पीड़ित परिवार ही नहीं, बल्कि दुख में शामिल होने आ रही दलित समाज की महिलाओं के आंसू भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सभी इस घटना से आहत हैं।

इसी बीच दोपहर 12:30 बजे पंचकूला से बाल विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक शशि दून अपनी टीम के साथ जितेंद्र के घर पहुंची और महिलाओं से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह रवाना हो गईं।

हसनपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रामरतन शनिवार की दोपहर सुनपेड़ गांव पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी यहां ड्य्टी लगाई है, ताकि परिवार की हर स्तर से मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed