फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   political drama continues in delhi

बदलने लगी दिल्ली की ‘पॉलिटिकल स्क्रिप्ट’

Sun, 20 Jul 2014 12:15 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
political drama continues in delhi

दिल्ली की पॉलिटिकल स्क्रिप्ट फिर बदलने लगी है। चार दिन पहले सरकार बनाने की भाजपा की जो मुहिम शुरू हुई थी, पार्टी आलाकमान के निर्णय लेने में देरी और कांग्रेस विधायकों के एकजुट हो जाने से अब कमजोर पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन


तीन दिन की कोशिश के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजने में कामयाब हो गई। शनिवार को सभी विधायकों के साथ पार्टी के नेता मीडिया से रूबरू हुए।

कांग्रेस के इस पैतरे से भाजपा की मुहिम को झटका लगा है। वहीं चुनाव की संभावना देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अब आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

इससे होगी पार्टी की बदनामी

political drama continues in delhi

इसी सियासी ड्रामे के बीच ही आप के लगातार हमले और कांग्रेस के नए पैतरे से प्रदेश भाजपा के नेता अपनी रणनीति बदलने लगे हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपने विधायकों को सरकार बनाने के संबंध में ऑफ रिकॉर्ड अथवा ऑन रिकॉर्ड बयानबाजी बंद करने की हिदायत दी है।

साथ ही अगला निर्देश आने तक आगामी चुनाव की संभावना के मद्देनजर तैयारियों में जुट जाने को कहा है। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी के एक धड़े ने जोड़ तोड़ से सरकार बनाने की कोशिश का यह कहकर विरोध किया है कि इससे पार्टी की काफी बदनामी होगी।

इसका असर दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। इसके चलते भी भाजपा की मुहिम कमजोर हुई है।

माहौल देखकर सावधान हुई कांग्रेस-भाजपा

political drama continues in delhi

दरअसल, सरकार न बनने की स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों आप को बड़ा खतरा के तौर पर देख रहे हैं।

भाजपा की सरकार बनवाने में अपने विधायकों का नाम आने के बाद सक्रिय हुई कांग्रेस ने तीन दिन में मामला संभाल लिया और सभी विधायकों को एकजुट कर आप पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया।

हालात को भांपते हुए आप पर हमला भाजपा ने भी बोला है और दिल्ली में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। दोनों की परेशानी का सबब आप का जनाधार है। 2013 के विधानसभा चुनाव में आप को अप्रत्याशित तौर पर 29.64 फीसदी मत के साथ 28 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनाव में सीटें तो नहीं मिलीं, लेकिन उसका वोट प्रतिशत 32.9 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed