{"_id":"138877921358757a21a82c5b2d24ba6b","slug":"polio-could-come-in-india-via-8-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ देशों से आ सकता है भारत में पोलियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ देशों से आ सकता है भारत में पोलियो
शैली खुल्लर/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Apr 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बच्चों को सात देशों से नहीं बल्कि आठ देशों से पोलियो संक्रमण का डर है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की पोलियो एडवाइजरी में बदलाव हुआ है। जिसमें अफ्रीका के एक अन्य देश केमरॉन का नाम सामने आया है।
कुछ समय पहले केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नाइजीरिया, केन्या, समालिया, इथोपिया, सीरिया को पोलियो प्रभावित देश बताया गया था, लेकिन अब इस सूची में एक अन्य देश केमरॉन को जोड़ दिया गया है।
डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा विश्व के सभी देशों में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर इस आठवें देश को शामिल किया गया है।
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार एडवाजरी शुक्रवार शाम को जारी की गई है, जिसे प्रदेश के सभी जिलों में भेजा जा रहा है।
एडवाजरी में बताए गए सभी देशों से काफी संख्या में प्रवासी आते है। इसके साथ ही कई लोग इन देशों में जाते भी है। जिस कारण अधिक सतर्कता को बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
28 दिन पहले लेना होगा पल्स पोलियो ड्राप्स
एडवाजरी में एक अन्य बदलाव भी हुआ है। जो लोग अपने पांच साल के छोटे बच्चों को इन देशों में लेकर जाना चाहते है, उन्हें अपने जाने से 28 दिन पहले पल्स पोलियो ड्राप्स अपने बच्चे को पिलानी होगी। स्वास्थ्य विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद भी वह अन्य औपचारिकताओं के लिए वैद्य आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
कैसे फैलता है पोलियो संक्रमण
पोलियो संक्रमण एक से दूसरे को होता है। विशेषज्ञों अनुसार संक्रमण गंदे पानी से संपर्क में आने से अधिक होता है। जिले में सेनीटेशन की व्यवस्था नहीं है। संक्रमित व्यक्ति स्टूल करता है वह गंदे पानी से मिलकर बहता रहता है। इसके संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित हो सकता है। इसके अलावा पीड़ित के सांस एवं उसके साथ खाना खाने से भी संक्रमण हो सकता है।