{"_id":"dcb53c11cd7e1333cd87b23aa3cd88e0","slug":"policewoman-travelling-without-ticket-in-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाली ने की 'चोरी ऊपर से सीनाजोरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवाली ने की 'चोरी ऊपर से सीनाजोरी'
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 14 May 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में मुफ्त की यात्रा करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को टिकट काटे जाने से नाराज महिला पुलिस कर्मी ने कंडक्टर पर बदतमीजी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मामला पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद अधिकारियों के दखल व कंडक्टर के माफीनामा पर समाप्त हुआ।
मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बॉटेनिकल मेट्रो स्टेशन से परी चौक के लिए सादी वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी बस में चढ़ी।
कंडक्टर द्वारा टिकट के लिए कहने पर उसने अपने को पुलिस स्टाफ का बताया। रोडवेज में पुलिस स्टाफ मान्य नहीं की बात कहने के बाद कंडक्टर ने टिकट काट दिया।
यह भी पढ़ें: बड़ी बहन की हत्या, छोटी बहन को घर से निकाला
विज्ञापन
इसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने कंडक्टर के बातचीत के तरीके पर नाराजगी जताते हुए उस पर अभद्रता का आरोप लगाया।
बस के परी चौक पहुंचने पर महिला ने चौकी में कंडक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कंडक्टर को पकड़ लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रोडवेज के यातायात अधीक्षक चंद्रराज ने चौकी पहुंचकर पुलिस से बात की। कंडक्टर द्वारा माफी मांगने के बाद मामले को शांत किया गया।
विज्ञापन
यातायात अधीक्षक ने बताया कि रोडवेज में पुलिस स्टाफ मान्य नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के कर्मी सादी ड्रेस में चलते हैं और अपना परिचय पत्र तक नहीं दिखाते।